हनुमानगढ़

कार चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, दो की हालत गंभीर

पुलिस मामले में कर रही है कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 5:02 PM IST
sangria car bike accident two injured
Police caught accused of car theft

संगरिया. चौटाला हाईवे पर गांव शेरगढ़ पेट्रोल पंप समीप हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सिरसा में उपचाराधीन हैं। दो की हालत गंभीर है। शाम काम खत्म करके अबूबशहर गेहूं खरीद केंद्र से वापिस अपने घर डबवाली लौट रहा कबीर बस्ती वासी राजन पुत्र रोशनलाल बाइक पर सवार था। उसके साथ बिहार वासी भरत शर्मा पुत्र सोहीलाल व दिलान उर्फ देवेंद्रसिंह पुत्र पिसीलाल थे। पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार चालक नंबर एचआर 99 क्यू 6043 ने टक्कर मारकर उन्हें बुरी तरह कुचल दिया।

कार पहले से दुर्घटनाग्रस्त थी। जिसमें सवार पुलिसकर्मी नशे में था। लोगों ने कार पंप पर रोककर चालक को काबू कर लिया। राजन पल्लेदारी करता है जबकि अन्य सिलाई करते हैं। डॉ. सुदीप गोयल के अनुसार दो लोगों की हालत गंभीर है। खून का रिसाव रुक नहीं रहा। तीनों को सिरसा रेफर कर दिया। बता दें कि 2 मई को हाईवे पर शेरगढ़ गांव में निजी बस व कैंटर भिडं़त में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई थी। हादसे की वजह हाईवे पर गिरी पेड़ की शाखा थी।

थाना प्रभारी हवासिंह के अनुसार चालक ने गाड़ी में रखी पंजाब पुलिस की वर्दी दिखाते हुए नशे में रोब झाडऩा शुरु कर दिया पर राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मलोट के डीएसपी के साथ रहता है। जिसकी पहचान नरविंद्रसिंह पुत्र निशानसिंह के रुप में हुई। वह पुलिस में नहीं बल्कि उसके पिता पंजाब पुलिस में हैं। मलोट थाना में तैनात है।

बैंक लूट प्रयास मामले में पुलिस के हाथ खाली
संगरिया. गंाव चक प्रतापनगर के आरएमजीबी बैंक में दिन-दहाड़े हथियारों की नोक पर बैंक लूट के विफल प्रयास मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज व जानकारियों के बावजूद आरोपित पकड़े नहीं जा सके। थाना प्रभारी महेंद्रदत्त शर्मा के अनुसार बदमाशों को ट्रेस करने में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। फुटेज, हुलिए व बोली के आधार पर संभावित जगहों पर तलाश जारी है। घटना के समय उस क्षेत्र के टॉवर से मोबाइलों की लोकेशन ढूंढने के प्रयास हो रहे हैं।

पुलिस बीते दिनों में हुई बैंक या अन्य लूट की घटनाओं को भी खंगाल रही है। संदिग्धों पर कड़ी नज़र रखे हुए है। जैसे ही पुख्ता सुराग हाथ आएगें आरोपित गिरफ्त में होंगे। बता दें कि ग्राम चक प्रतापनगर में राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक की शाखा में लंच के दौरान ३२ सैंकेंड में तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल तानकर सोमवार दोपहर दो बजे लूट का प्रयास किया। सूझबूझ से लोगों की गाढी कमाई के करीब सवा दो लाख रुपए बच गए।

Published on:
Also Read
View All