हनुमानगढ़

Video: जेईएन पर कस्सी से किया वार, टूटे दांत हुए घायल

- मानकसर में बकाया वसूली व अवैध पेयजल कनैक्शन काटने गए थे जेईएन व कार्मिक
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 5:58 PM IST
attack on JEN in sangria
attack on JEN in sangria

संगरिया. क्षेत्र के गांव मानकसर में पेयजल की बकाया वसूली व अवैध कनेक्शन काटने गए कनिष्ठ अभियंता को ग्रामीण ने कस्सी के वार से घायल कर दिया। मारपीट व वार से उनके दांत टूट गए। पुलिस ने राजकीय कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। वहीं कई जलदाय संघों व अधिकारियों कार्मिकों ने थाने पहुंचकर घटना की निंदा करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग रखी। जेईएन वार्ड 25 हनुमानगढ टाउन निवासी उपदेश अग्रवाल (३३) पुत्र अशोककुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को गांव मानकसर में बकाया वसूली व अवैध कनेक्शन कटवाने के लिए गए था।

उनके साथ जल योजना मानकसर कर्मी भूपसिंह तथा श्रम घटक श्रमिक दर्शनसिह थे। जांच में ग्रामीण नायबसिह पुत्र कोरासिह के घर पर अवैध कनेक्शन पाया गया। अवैध कनेक्शन काटने के दौरान नायब सिंह व उसके पुत्र मोनी ने गाली गलोच किया तथा पास में पडी हुई कस्सी से वार कर दिया। जिससे उसे चोट आई व एक दांत टूट गया। उन्होंने राजकार्य में भी बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने धारा 332, 353, 34 भादंसं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई भीम सिंह को सौंपी है।

उधर, अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ संयोजक साजन बेनीवाल, वाटर वक्र्स कर्मचारी संघ अध्यक्ष मदनलाल स्वामी, भारतीय नल मजदूर संघ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्रोई, सहायक अभियन्ता रामलाल मित्तल सहित कार्मिक महावीर, उग्रसेन, बलविंद्रसिंह, दलीप व अन्य ने घटना की पुरजोर निंदा की है। वे बोले इस तरह से कर्मचारियों से सरकारी कार्य के दौरान हमले होंगे तो वे अपनी ड्यूटी कैसे कर पाएंगे। अवैध जल संबंधों को काटना व रोकना तो बड़ा मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने थाने में आकर आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर दंडित करने की मांग की।

Published on: