हनुमानगढ़

Video: संगरिया की क्राइम खबरों के लिए पढ़ते रहिए

- ननिहाल में आई युवती को भगा ले गया युवक - अज्ञात युवकों ने ट्राला छीना, केस दर्ज
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2017, 5:38 PM IST
sangria crime news in one click
sangria crime news in one click

संगरिया. गांव खाराखेड़ा से अपने ननिहाल में आई एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक भगाकर ले गया। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर हरियाणा पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू की है। पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि राजस्थान के गांव खाराखेड़ा से नाबालिग युवती उनके यहां लुदेसर में आई हुई थी। आरोप है कि गांव रामपुरा निवासी मक्खनलाल उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

तीन अज्ञात लोग आए और ट्राला रूकवया
संगरिया. डबवाली शहर थाना पुलिस ने बीती देर रात्रि गुरमुख सिंह पुत्र दविंद्र सिंह निवासी तरनतारन जिला अमृतसर (पंजाब) की शिकायत पर तीन जनों के खिलाफ गांव शेरगढ़ से डरा-धमकाकर जबरन ट्राला छीनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार गुरमुखसिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्राला नंबर पीबी 03-6096 का ड्राईवर है और वह बीते दिवस दोपहर करीब 12 बजे गांव बडि़ंगखेङ़ा से रोपड़ के लिए रवाना हुआ। जैसे ही शेरगढ़ के पास पहुंचा तो दो बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात लोग आए और ट्राला रूकवा लिया।

तीनों से उसे डरा-धमकाकर नीचे उतारा कागजात निकाले व ट्राला भगाकर ले गए। बाइक बिना नंबर प्लेट थी। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। उनके जाने के बाद 100 नंबर पर पुलिस व ट्राला मालिक को बताया। ट्राले में लगे जीपीएस सिस्टम से टै्रक कर लोकेशन अनुसार पुलिस ने ट्राले सहित तीनों अज्ञात हिरासत में ले लिए जो फाईनेंंस कंपनी के निकले। शहर थाना पुलिस प्रभारी सुखदेवसिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों से पूरी जानकारी खंगाली जा रही है।

Published on: