हनुमानगढ़

पत्नी व उसका प्रेमी तीन साल के बच्चे को पिला रहे चिट्टा

हनुमानगढ़. कागज को बीड़ीनुमा बनाकर उसे तीन बरस के बच्चे के मुंह में देकर चिट्टा पिलाने का सनसनीखेज आरोप एक जने ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी पर लगाया है। संगरिया थाने से संबंधित यह मामला है।
2 min read
पत्नी व उसका प्रेमी तीन साल के बच्चे को पिला रहे चिट्टा
पत्नी व उसका प्रेमी तीन साल के बच्चे को पिला रहे चिट्टा

पत्नी व उसका प्रेमी तीन साल के बच्चे को पिला रहे चिट्टा
- पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ पति ने दी शिकायत
- संगरिया थाने का प्रकरण, बाल कल्याण समिति को भी शिकायत
हनुमानगढ़. कागज को बीड़ीनुमा बनाकर उसे तीन बरस के बच्चे के मुंह में देकर चिट्टा पिलाने का सनसनीखेज आरोप एक जने ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी पर लगाया है। संगरिया थाने से संबंधित यह मामला है। इस संबंध में संगरिया थाने तथा बाल कल्याण समिति को शिकायत दी गई है। हालांकि संगरिया थाना प्रभारी विजय मीणा का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है और ना ही कोई वीडियो मिला है। यदि शिकायत आएगी तो जांच करवा ली जाएगी।
जानकारी के अनुसार एक जने ने संगरिया पुलिस तथा बाल कल्याण समिति को शिकायत दी थी। इसमें युवक ने बताया कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। आठ वर्षीय बड़ा पुत्र उसके साथ रहता है तथा तीन साल का छोटा बेटा पत्नी व युवक के साथ रहता है। आरोप है कि बालक को चिट्टे का नशा दिया जा रहा है। पत्नी जिस युवक के साथ रहती है, वह भी नशे का आदी है। बच्चे को नशा देने का वीडियो किसी परिचित ने बनाकर उसे दिया है। इस संबंध में अब तक संगरिया पुलिस व बाल कल्याण समिति ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
कुछ स्पष्ट नहीं
वायरल किए गए वीडियो में यह बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि बालक को वास्तव में चिट्टा पिलाया जा रहा है या फिर बीड़ीनुमा कागज देकर बालक से नकल करवाई जा रही है। हालांकि दोनों ही स्थिति में मामला तो गंभीर है। चिट्टा पिलाना तो चिंतनीय है। साथ ही अगर मजाक में भी बालक से इस तरह की नकल कराई जा रही है तो उसकी परवरिश को लेकर बाल कल्याण समिति एवं पुलिस को एक्शन लेना चाहिए।
क्या बोले समिति अध्यक्ष
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल का कहना है कि तीन बरस के बच्चे को नशा देने की शिकायत मिली है। इस संबंध में संगरिया पुलिस शीघ्र कार्यवाही करे। यदि कार्यवाही नहीं होती है तो फिर सोमवार को बाल कल्याण समिति अपने स्तर पर मामले की पड़ताल कर कार्यवाही करेगी। यह बहुत ही गंभीर शिकायत है।

Published on:
26 Jun 2021 10:28 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति