स्वास्थ्य

गैस की दवा से Heart Attack! हैदराबाद के डॉक्टर ने चेताया, एसिडिटी की दवा खाने वाले ना करें ये गलती

Heart Attack due to Gas Acidity Ki Dawa : हैदराबाद के डॉ. सैयद कमर अली (कार्डियोलॉजिस्ट) ने एक रियल स्टोरी शेयर की है। बताया है कि एक 35 साल की महिला मरीज हर सुबह खाली पेट गैस की दवा (Pantoprazole) खा रही थी और एक दिन उसे हार्ट अटैक आया।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2026, 1:51 PM IST
A Cardiologist share real story A women got heart attack, real story A women got heart attack, Heart attack due to gas acidity ki dawa
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Heart Attack due to Gas Acidity Ki Dawa : अक्सर मेडिकल स्टोर वाला भी कह देता है कि गैस (एसिडिटी) की दवा सुबह खाली पेट खा लें, ठीक हो जाएगा। कई लोग ऐसा लंबे समय से करते आते हैं। हैदराबाद के डॉ. सैयद कमर अली (कार्डियोलॉजिस्ट) ने एक रियल स्टोरी शेयर की है। बताया है कि एक 35 साल की महिला मरीज हर सुबह खाली पेट गैस की दवा (Pantoprazole) खा रही थी और एक दिन उसे हार्ट अटैक आया।

वो कहते हैं कि वह अपनी दवा कभी नहीं भूलती थी। हर सुबह खाली पेट वो पेंटोप्राजोल (Pantoprazole) स्ट्रिप से दवा निकाल के खाती थी। क्योंकि उसे लगता था कि एसिडिटी एक मामूली सी बात है। उसे ये भी सलाह दी गई थी कि खाने से ठीक हो जाएगी।

जब वह 35 की हुई, तो उसके स्वभाव और शरीर में बदलाव आने लगा। यह बदलाव अचानक नहीं था, बल्कि बहुत धीमा और खतरनाक बदलाव था।

  • उसे उदासी महसूस होती तो उसने सोचा, "शायद काम का तनाव है।"
  • वह हर वक्त थकी रहती- उसने कहा, "वर्क प्रेशर ज्यादा है।"
  • चीजों में उसकी दिलचस्पी खत्म होने लगी, उसे लगा यह "बर्नआउट" है।
  • हाथों-पैरों में झुनझुनी होने लगी, उसने इसे "एंग्जायटी" का नाम दे दिया।

गैस की दवा का खतरनाक असर!

पर सच तो ये था कि सालों तक एसिड को दबाने वाली इन दवाओं ने पेट के उस एसिड को खत्म कर दिया था, जो विटामिन B12 को सोखने के लिए जरूरी होता है। गैस की दवा के कारण सालों का एसिड सप्रेशन, विटामिन B12 का गिरता स्तर, नसों पर असर, मूड में बदलाव और शरीर में 'होमोसिस्टीन' (Homocysteine) का बढ़ना। ये सब उस दवा के कारण हो रहा था जो बिना सोचे समझे महिला खा रही थी।

वो इस बात पर जोर देते हुए लिखे हैं, विटामिन B12 की कमी कभी शोर मचाकर नहीं आती। यह डिप्रेशन का नाटक करती है, यह एंग्जायटी की नकल करती है और चुपचाप नसों को डैमेज करती रहती है।

वह दिल का दौरा… जो अचानक नहीं था

कुछ लोगों में, लंबे समय तक विटामिन B12 की कमी कार्डियोवैस्कुलर (दिल की बीमारियों) के जोखिम को बढ़ा देती है। उसका हार्ट अटैक अचानक नहीं आया था। यह उन सालों का नतीजा था जब उसे बार-बार कहा गया:

  • "आपकी रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं।"
  • "बस टैबलेट जारी रखें।"*
  • "एसिडिटी तो आम बात है।"

पेंटोप्राजोल ने उसे रातों-रात बीमार नहीं किया। लेकिन बिना किसी मॉनिटरिंग के इसके लंबे समय तक इस्तेमाल ने एक ऐसी कमी (Deficiency) को जन्म दिया जिसे किसी ने नोटिस नहीं किया। बता दें, लाखों लोग रोज एसिडिटी की दवाएं लेते हैं। बहुत कम लोगों को बताया जाता है कि उन्हें क्या चेक करवाते रहना चाहिए। उससे भी कम लोगों को B12 के बारे में चेतावनी दी जाती है।

डॉक्टर की सलाह

  • B12 की कमी के वे शुरुआती संकेत जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
  • अगर आप PPIs (पेंटोप्राजोल आदि) ले रहे हैं, तो आपको B12 टेस्ट कब और क्यों करवाना चाहिए?

डॉ. अली ने जो बात सोशल मीडिया पर शेयर की है उससे ये समझना है कि कभी भी दवा को बिना किसी डॉक्टरी सलाह के ना लें। विटामिन की कमी को भी नजरअंदाज ना करें। कुल मिलाकर डॉक्टर के सलाह से ही किसी भी तरह का इलाज कराना सबसे सही होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 Feb 2026, 1:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट