स्वास्थ्य

Aerobic Exercise For Heart : एरोबिक एक्सरसाइज क्या है? जानिए इसके फायदे

Aerobic Exercises For Heart Health : क्या रोज सिर्फ थोड़ी देर टहलना आपके दिल को सुरक्षित रख सकता है? आइए जानते हैं दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के रिस्क के बीच क्या संबंध है।
2 min read
Jun 02, 2026
Aerobic exercise for heart health, Cardiovascular disease prevention, Macao Polytechnic University study,
हार्ट हेल्थ- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Aerobic Exercises Benefits For Heart : आजकल दिल की बीमारियां (जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक) बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए, बहुत से लोग सुबह या शाम पार्क में टहलने जाते हैं। अगर आप एक्सरसाइज करके दिल को फिट रखना चाहते हैं तो ऐसा करने से आपको फायदा मिल सकता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के अनुसार, दिल को लंबे समय तक मजबूत और तंदुरुस्त रखने में एरोबिक एक्सरसाइज की भी अपनी एक अलग भूमिका है।

एरोबिक एक्सरसाइज क्या है?

यह कोई बहुत मुश्किल चीज नहीं है। आइएमआर प्रेस के अनुसार, यह हर वो कसरत या एक्टिविटी है जिसे करते समय हमारे हाथ-पैर लगातार हिलते-डुलते रहते हैं। हमारे शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है, जिससे हम थोड़ी तेज सांस लेने लगते हैं। हमारे दिल की धड़कन तेज हो जाती है। इसके आसान उदाहरण निम्न हैं;

  • तेज-तेज कदमों से चलना (जिसे ब्रिस्क वॉकिंग कहते हैं)।
  • साइकिल चलाना।
  • पानी में तैरना (स्विमिंग)।
  • घर पर ही कोई बढ़िया गाना लगाकर डांस करना।
  • रस्सी कूदना (स्किपिंग)।

दिल के लिए क्यों जरूरी है मेहनत करना?

जब हम रोज ऐसी कसरत करते हैं जिससे थोड़ी मेहनत लगे, तो हमारा दिल पूरे शरीर में खून को बहुत अच्छी तरह भेजने (पंप करने) लगता है। इससे हमारी खून की नसों में कचरा जमने और ब्लॉकेज होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। यह कसरत हमारे शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है।

शुगर और मोटापे से क्या संबंध?

ऐसी कसरत सिर्फ दिल के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे पूरे शरीर के सिस्टम (मेटाबॉलिज्म) को दुरुस्त रखने के लिए बहुत अच्छी है। इसे करने से शरीर में शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है जिससे डायबिटीज (मधुमेह) का खतरा कम होता है। यह शरीर की फालतू चर्बी को भी पिघला सकती है। जब वजन और शुगर दोनों काबू में रहते हैं, तो दिल की बीमारियों का खतरा अपने आप बहुत कम हो सकता है।

हर हफ्ते कितनी कसरत करना जरूरी है?

कैलिफोर्निया के मेमोरियल केयर हार्ट एंड वैस्कुलर इंस्टीट्यूट में हृदय रोग विशेषज्ञ और हार्ट फेलियर आउटरीच कार्यक्रम के निदेशक डॉ. केविन शाह ने हेल्थलाइन को बताया कि एक वयस्क इंसान को हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की मीडियम कसरत जरूर करनी चाहिए।

इसे अगर हम दिनों में बांटें, तो इसका मतलब है कि आप रोजाना करीब 30 मिनट, हफ्ते में 5 दिन ऐसी कसरत करें जिससे आपकी थोड़ी सांस फूले और शरीर में थोड़ी गर्मी आए (जैसे तेज चलना या साइकिल चलाना)।

अगर कोई इंसान हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को 30% से ज्यादा घटाना चाहता है, तो उसे हफ्ते में करीब 560 से 610 मिनट (यानी लगभग 600 मिनट) तक एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आपके पास समय की कमी है, तो आप हफ्ते में सिर्फ 75 मिनट की तेज या भारी कसरत (जैसे रनिंग करना या भारी वर्कआउट) भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
03 Jun 2026 06:22 pm
Published on:
02 Jun 2026 02:40 pm
Also Read
View All
LDL Cholesterol क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कितना होना चाहिए इसका लेवल और इसके बढ़ने से किन बिमारियों का खतरा

Klinefelter Syndrome क्या है? एनएचएस ने बताया पुरुषों में बांझपन और कम टेस्टोस्टेरोन की वजह बन सकती है यह जेनेटिक स्थिति

Dengue Vaccine QDENGA Price: भारत डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी, रु6000-12000 में लग सकता है एक शॉट, फिजिशियन से जानें 2 डोज का तरीका

Period Blood Color Chart: पीरियड ब्लड का रंग बदलना क्या है नॉर्मल? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कौन-सा रंग क्या संकेत देता है

Cancer का कौन-सा प्रकार सबसे ज्यादा घातक है, WHO और वेरीवेल हेल्थ से जानें किन संकेतों को न करें नजरअंदाज