AI Cancer Blood Test PanMETAI : पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) सबसे जानलेवा कैंसरों में से एक माना जाता है। अब एआई की मदद से जल्दी इसका पता चल सकता है।
AI Cancer Blood Test PanMETAI : कैंसर पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। भारत में भी तेजी से फैल रहा है। इसमें भी अगर पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) की बात करें जो सबसे जानलेवा कैंसरों में से एक माना जाता है। पैंक्रियाटिक कैंसर (अग्नाशय का कैंसर) का सर्वाइवल रेट भी 13 प्रतिशत है। पर, अब पैंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद एआई लेकर आया है। एआई की मदद से खून जांच (Cancer Blood test) करके पैंक्रियाटिक कैंसर का पता जल्दी चल पाएगा।
ताइवान के वैज्ञानिकों ने एआई से खून जांच करके पैंक्रियाटिक कैंसर को जल्दी पता लगाने का तरीका खोज निकाला है। बताया जा रहा है कि पैंक्रियाटिक कैंसर को PanMETAI के जरिए जांच में पाया गया। परीक्षण के लिए 50 सैंपल्स लिए गए। रिजल्ट में लगभग 90% की सटीकता प्राप्त की इस हिसाब से ये आगे चलकर कैंसर मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।
नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी अस्पताल और एकेडेमिया सिनिका (Academia Sinica) की अनुसंधान टीम ने PanMETAI नामक एक क्रांतिकारी एआई जांच टूल विकसित किया है। नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित यह अध्ययन बताता है कि कैसे यह प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को न्यूक्लियर मैग्नेटिक रेजोनेंस (NMR) मेटाबोलॉमिक्स के साथ जोड़ता है। यह तकनीक रोगी के रक्त में सैकड़ों मेटाबोलाइट्स के अद्वितीय 'केमिकल फिंगरप्रिंट' को पकड़ती है, जिससे सटीकता के साथ पैनक्रिएटिक कैंसर की पहचान की जा सकती है।
मौजूदा समय में अग्नाशय का कैंसर जांचने के लिए ब्लड मार्कर CA19-9 शामिल है, शुरुआती पहचान के लिए आवश्यक संवेदनशीलता और विशिष्टता प्रदान करने में विफल रहती हैं। ऐसे में एआई से खून जांच वाली विधि वरदान की तरह मानी जा रही है। ये स्टेज 1 और 2 की जांच करता है। अगर इन दोनों स्टेज में ही कैंसर की जांच हो जाए तो मरीज के बचने के चांसेज काफी हद तक बढ़ जाते हैं।