Asthma attack vs Anxiety attack : अस्थमा और एंग्जाइटी अटैक में फर्क कैसे समझें? सांस फूलना, सीने में दर्द और घबराहट जैसे 9 लक्षण जो कभी-कभी हार्ट अटैक जैसे लगते हैं। पूरी जानकारी पढ़ें।
Asthma attack vs Anxiety attack : सांस फूलना, सीने में जकड़न और धड़कन तेज होना। ये लक्षण कई बार लोगों को डरा देते हैं। अक्सर ऐसा लगता है कि कहीं हार्ट अटैक तो नहीं हो रहा! लेकिन कई बार इन समस्याओं की जड़ हार्ट नहीं बल्कि अस्थमा (Asthma) या एंग्जाइटी, पैनिक अटैक (Anxiety or Panic Attack) होती है। दोनों के लक्षण कई बार एक जैसे दिखते हैं, लेकिन पहचान सही हो जाए तो इलाज तुरंत मिल सकता है। यहां हम 9 बड़े अंतर जानेंगे, जिनसे समझ पाएंगे कि आपकी समस्या अस्थमा की है या एंग्जाइटी की।
| . | लक्षण / पैरामीटर | अस्थमा (Asthma) | एंग्जाइटी , पैनिक अटैक (Anxiety , Panic Attack) |
|---|---|---|---|
| 1 | सांस लेने में दिक्कत | वायुमार्ग संकुचित, हवा अंदर नहीं जा पाती | दिमाग खतरे का सिग्नल देता है, सांसें तेजी से चलती हैं |
| 2 | सांस की आवाज | व्हीज़िंग (सीटी जैसी आवाज) | तेज सांस, लेकिन आवाज नहीं आती |
| 3 | ट्रिगर | धूल, ठंडी हवा, धुआं, एलर्जी | अचानक डर, तनाव, भीड़, ओवरथिंकिंग |
| 4 | अटैक अवधि | 15 मिनट से कई घंटे | 10–20 मिनट में पीक पर, फिर कम हो जाता है |
| 5 | सीने में जकड़न / दर्द | सीना भारी या कसाव महसूस | सीने में चुभन या दर्द, हार्ट अटैक जैसा महसूस |
| 6 | दिल की धड़कन | सामान्य या हल्की बढ़ी | अचानक बहुत तेज (Palpitations) |
| 7 | शरीर की प्रतिक्रिया | खांसी, बलगम, लंबी सांस की दिक्कत | हाथ कांपना, पसीना, चक्कर |
| 8 | इनहेलर का असर | इनहेलर से तुरंत राहत | इनहेलर का असर नहीं |
| 9 | ऑक्सीजन लेवल | गंभीर स्थिति में गिर सकता है | सामान्य रहता है |
कई बार अस्थमा का डर ही एंग्जाइटी ट्रिगर कर देता है। इसलिए दोनों को सही तरीके से पहचानना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप सीने में तेज दर्द, सांस लेना बेहद मुश्किल, इनहेलर का कोई फायदा नहीं, होंठ नीले पड़ने लगें, दिल की धड़कन लगातार तेज हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ये लक्षण हार्ट अटैक, अस्थमा अटैक या पैनिक अटैक तीनों में दिख सकते हैं। इसलिए सही डायग्नोसिस बेहद जरूरी है।