स्वास्थ्य

देर रात इडली-डोसा खाने से बचें, फर्मेंटेड फूड बुजुर्गों के लिए अच्छा

फर्मेंटेड फूड यानी किण्वित भोजन का आजकल प्रचलन काफी बढ़ गया है। फर्मेंटेड फूड वह होता है, जिसे खमीरी प्रक्रिया के जरिए तैयार किया जाता है। फूड प्रोडक्ट को कुछ घंटों के लिए रूम टेम्प्रेचर पर छोड़ दिया जाता है। खमीर जल्दी उठाने वाली इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए बेकिंग सोडा, यीस्ट और फू्रट सॉल्ट का इस्तेमाल भी किया जाता है।

less than 1 minute read
Aug 26, 2024
fermented foods

फर्मेंटेड फूड यानी किण्वित भोजन का आजकल प्रचलन काफी बढ़ गया है। फर्मेंटेड फूड वह होता है, जिसे खमीरी प्रक्रिया के जरिए तैयार किया जाता है। फूड प्रोडक्ट को कुछ घंटों के लिए रूम टेम्प्रेचर पर छोड़ दिया जाता है। खमीर जल्दी उठाने वाली इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए बेकिंग सोडा, यीस्ट और फू्रट सॉल्ट का इस्तेमाल भी किया जाता है। फर्मेंटेशन की इस प्रक्रिया में फायदेमंद बैक्टीरिया पनपते हैं, इन बैक्टीरिया को प्रोबायोटिक कहा जाता है। आम बोलचाल में इसे खमीर उठाना कहते हैं। इस प्रक्रिया से इडली, डोसा, ढोकला, ब्रेड, दही, मट्ठा, भटूरा, जलेबी, अचार आदि को तैयार किया जाता है।

इनके लिए ज्यादा फायदेमंद


यह सभी आयु वर्ग के लिए फायदेमंद है, लेकिन विशेष रूप से बुजुर्गों को यह अधिक लाभ देता है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि जब उम्र अधिक हो जाती है तो भोजन पचाना मुश्किल हो जाता है। यह फूड पचने में आसान है। साथ ही इसके गुड बैक्टीरिया आंतों में मौजूद खराब बैक्टीरिया से लड़ते हैं। बस यह ध्यान रखें कि फर्मेंटेड फूड का ताजा बना भोजन ही खाएं। देर रात को इसका सेवन न करें।

यह हैं लाभ


फर्मेंटेशन प्रक्रिया में फायदेमंद बैक्टीरिया पनपते हैं। ये बैक्टीरिया इम्युनिटी को बेहतर बनाते हैं। कब्ज, गैस, अपच, एसिडिटी और पाचन जैसी समस्याएं कम होती हैं। इस तरह के भोजन में विटामिन बी12, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्त्वों की मात्रा होती है। यह फूड हार्ट हैल्थ व डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल में सुधार होता है। आंतों, लिवर व पैन्क्रियाज को हैल्दी रखता है।

-प्रीता जैन, आहार विशेषज्ञ

Published on:
26 Aug 2024 05:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर