Bowel Cancer Early Signs: आंत का कैंसर (Bowel Cancer) खतरनाक है लेकिन समय रहते पहचान और सही लाइफस्टाइल से इसका खतरा कम किया जा सकता है। जानें इसके शुरुआती 5 चेतावनी संकेत, बढ़ते मामलों के कारण और डाइट से लेकर आदतों में बदलाव तक आसान बचाव के तरीके।
Bowel Cancer Early Signs: आंत का कैंसर या बॉवेल कैंसर (Bowel Cancer), जिसे कोलोरेक्टल कैंसर भी कहा जाता है। यह दुनिया में कैंसर से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। साल 2020 में इसके 1.9 करोड़ से ज्यादा नए केस सामने आए थे। जिसमें 9.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई। WHO के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2040 तक इसके 3.2 करोड़ नए केस और 16 लाख मौतें हर साल हो सकती हैं। ऐसे में समय पर पहचान और सही लाइफस्टाइल से इसका खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे।
आंत का कैंसर बड़ी आंत (Colon) या मलाशय (Rectum) में शुरू होता है। इसे Colon Cancer या Rectal Cancer भी कहा जाता है। यह न सिर्फ जानलेवा हो सकता है, बल्कि बचने वालों की जीवन-गुणवत्ता को भी प्रभावित करता है। शुरुआत में इस बीमारी के कोई खास लक्षण नहीं दिखते। लेकिन अगर ये लक्षण नजर आएं, तो इन्हें हल्के में न लें।
1990 के बाद जन्मे लोगों में ये बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण पारंपरिक हेल्दी डाइट (जैसे हाई-फाइबर और प्लांट-बेस्ड खाना) छोड़कर ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, रेड मीट, चीनी और जंक फूड का सेवन।
रिपोर्ट के मुताबिक, 54% केस लाइफस्टाइल बदलकर रोके जा सकते हैं। इसके लिए आप संतुलित और पौष्टिक आहार लें। शराब का सेवन कम करें या बंद करें, रोजाना एक्टिव रहें, 7-9 घंटे की नींद लें, और तनाव को कंट्रोल करें। एक रिसर्च के मुताबिक, हर 10 ग्राम फाइबर खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 10% कम हो जाता है। रोजाना 30 ग्राम फाइबर और हफ्ते में 30 से ज्यादा तरह के प्लांट बेस्ड फूड (Whole grains, Nuts & Seeds, Fruits, Vegetables, Legumes, Herbs & Spices) को अपनी डाइट में शामिल करें।