स्वास्थ्य

Cetirizine Side Effect: बार-बार लेते हैं एलर्जी की गोली सिट्रीजिन तो एनएचएस से जानें इसके 8 साइड इफेक्ट

Cetirizine Side Effect: क्या आप भी एलर्जी होने पर तुरंत सिट्रीजिन (Cetirizine) खा लेते हैं? एनएचएस (NHS) के मुताबिक इस टैबलेट को बार-बार लेने से शरीर को ये 8 बड़े नुकसान हो सकते हैं।
2 min read
Jul 11, 2026
cetirizine side effects ,cetirizine tablet uses and side effects,cetirizine causes drowsiness,
सिट्रीजिन के कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स हैं जो आम तौर पर लोगों में देखे जाते हैं।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- gemini)

Cetirizine Side Effect Hindi: मौसम बदला नहीं कि छींकें आना, नाक बहना या खुजली होना शुरू हो जाती है। ऐसे में हम लोग तुरंत मेडिकल स्टोर जाते हैं और सिट्रीजिन (Cetirizine) नाम की गोली खा लेते हैं। एलर्जी से आराम पाने के लिए यह दवा बहुत मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे बार-बार या बिना डॉक्टर की सलाह के लेने से शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? एनएचएस (NHS) के मुताबिक, सिट्रीजिन के कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स हैं जो आम तौर पर लोगों में देखे जाते हैं। आइए जानते हैं इसके उन दुष्प्रभावों के बारे में जो आपके लिए जानना जरुरी है।

सिट्रीजिन के 8 आम साइड इफेक्ट्स

एनएचएस और वेबएमडी के अनुसार, जब आप यह गोली बार-बार लेते हैं, तो शरीर में ये 8 बदलाव दिख सकते हैं;

1. हर वक्त सुस्ती और नींद आना- इस गोली को खाने के बाद सबसे ज्यादा यही महसूस होता है। दिमाग सुस्त हो जाता है और ऐसा लगता है बस सो जाएं।

2. सिर में भारीपन या दर्द- कई लोगों को इसे लेने के बाद सिर में धीमा-धीमा दर्द या भारीपन महसूस होने लगता है।

3. मुंह सूखना- इसे खाने के बाद बार-बार प्यास लगती है और ऐसा लगता है कि मुंह बिल्कुल सूख गया है।

4. चक्कर आना- कुछ लोगों को इसे खाकर उठने-बैठने पर चक्कर जैसा महसूस हो सकता है या शरीर का संतुलन थोड़ा डगमगा सकता है।

5. पेट खराब होना या दस्त- यह दवा आपके पाचन पर भी असर डाल सकती है, जिससे पेट में गड़बड़ी या दस्त (Loose motions) की शिकायत हो सकती है।

6. गले में खराश या सूखापन- एलर्जी तो ठीक होती है, लेकिन कभी-कभी गला अंदर से बिल्कुल सूखा और खिंचा-खिंचा सा लगने लगता है।

7. बेचैनी या थकान- बिना कोई काम किए भी शरीर थका-थका रहता है और मन में अजीब सी बेचैनी होने लगती है।

8. नाक बहना (अजीब साइड इफेक्ट)- जिस एलर्जी और बहती नाक को रोकने के लिए आप इसे खाते हैं, कभी-कभी इसके साइड इफेक्ट के रूप में भी नाक में सूखापन या हल्का पानी आने की दिक्कत हो सकती है।

क्या करें अगर साइड इफेक्ट्स परेशान करें?

अगर आप यह गोली ले रहे हैं, तो कोशिश करें कि इसे रात को सोने से पहले लें ताकि दिन में आने वाली सुस्ती से बचा जा सके। साथ ही, इसे खाकर गाड़ी चलाने या भारी मशीनरी पर काम करने से बचना चाहिए। आपने अगर ध्यान दिया हो तो डॉक्टर इस कारण से ही इस गोली को हमेशा रात के समय लेने के लिए कहते हैं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
11 Jul 2026 11:01 am
Published on:
11 Jul 2026 11:01 am