Health Tips: तांबे का बर्तन का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लेकिन गर्मियों के मौसम में तांबे का बर्तन इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Health Tips: तांबे का बर्तन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। ज्यादातर लोग बीमारियों से बचने के लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना पसंद करते हैं। पुराने समय से तांबे के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ये तांबे के बर्तन आपकी सेहत के लिए कभी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। गर्मियों के मौसम में तांबे का बर्तन का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। तांबे की तासीर गर्म होती है जो गर्मियों के दिनों में ज्यादा असर करती है। तांबे के बर्तन में खाना पकाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि कई बार इसके कारण खाने में कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है और ये शरीर में कई तरह के नुकसान पहुंचा देता है। तो आइए जानते हैं तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करने के नुकसान के बारे में
गर्मियों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करने के नुकसान
1. तांबे के गिलास से एक बार पानी पिएं
रात में तांबे के गिलास में पानी रखकर सुबह पानी पीना स्वास्थ्य के लिए ठीक होता है। लेकिन अगर आप हर समय तांबे के गिलास से पानी पीते हैं, तो ये आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में तांबे के गिलास से पानी पीने से बचें।
2. गर्मियों में तांबे के बर्तन में खाना न पकाएं
गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में खाना पकाने से बचें। क्योंकि गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में पका खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ये बच्चों की सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। जिसकी वजह से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में बच्चों को तांबे के बर्तन में कोई भी चीज देने से सावधानी
3. तांबे के बर्तन में दूध लेने से बचें
गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में दूध और खट्टी चीजों को लेने से बचें। क्योंकि गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें और दूध इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे चीजें खराब हो जाती हैं और जिसकी वजह से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।