स्वास्थ्य

नेचुरल हार्ट बाइपास का काम करती है एक्सारइज

नियमित एक्सरसाइज करने से हार्ट डिजीज समेत दूसरी बीमारियों का रिस्क फैक्टर घटता है। अगर बात करें हार्ट डिजीज में एक्सारइज के लाभ की तो इससे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और मोटापा आदि नियंत्रित होता है। इसके साथ ही नियमित एक्सरसाइज से मांसपेशियों में मजबूती भी आती है।

less than 1 minute read
Sep 29, 2019
नेचुरल हार्ट बाइपास का काम करती एक्सारइज

अगर किसी व्यक्ति के खून की धमनियों में ब्लॉकेज हो गया है और आगे अंगों को ब्लड सप्लाई नहीं हो रही है तो इसमें नियमित एक्सरसाइज करने से लाभ होता है। वर्कआउट इसमें नेचुरल बाइपास की तरह काम करता है। व्यायाम करने से शरीर में छोटी-छोटी नलियां स्वत: ही बनने लगती हैं जिन्हें कोलेट्रल्स कहते हैं। इन नलियों के रास्ते शरीर के अंगों को रक्त की पूर्ति होने लगती है और मरीज में हृदयाघात की आशंका कम होती है। एक्सरसाइज रक्तसंचार प्रक्रिया को बेहतर करती है। ब्लड फ्लो सही होने शरीर के महत्वपूर्ण अंगों का फंग्सन सही हो जाता है।
मिडिल ऐज में व्यायाम से पहले सलाह जरूर लें
युवावस्था में हर एक्सरसाइज का लाभ मिलता है लेकिन अगर कोई मिडिल ऐज (40 पार) में एक्सरसाइज शुरू करना चाहता है तो पहले एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। इस उम्र में शरीर के अंगों की स्थिति के अनुसार व्यायाम करना चाहिए। कम या ज्यादा व्यायाम करने से अंगों को लाभ नहीं मिलता है। व्यायाम सही तरीके से करना चाहिए।

Published on:
29 Sept 2019 06:52 pm
Also Read
View All
Respiratory Infections: दुनिया में हर दिन 1,800 बच्चों की सांस संबंधी संक्रमण से मौत, जानिए निमोनिया के शुरुआती लक्षण और बचाव

Health Risks of Obesity: 5 साल में महिलाओं में 6.7% और पुरुषों में 4.4% बढ़ा मोटापा, जानिए इससे कौन-कौन सी हो सकती हैं बीमारियां

Social Jet Lag Side Effects: पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए रविवार को देर तक सोना सही है या गलत? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें सोशल जेट लैग

Thyroid Myopathy Symptoms: गर्मियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द की वजह हो सकता है थायराइड मायोपैथी, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से जानें सच

बार-बार प्यास लगना सिर्फ गर्मी है या डायबिटीज का संकेत? फिजिशियन ने बताया Polydipsia का कारण