स्वास्थ्य

चिकमगलूरु और शिवमोग्गा में बढ़े डेंगू के मामले

एक जनवरी से अभी तक डेंगू के दर्ज कुल 346 मामलों में से 156 मामले अकेले जून में सामने आए हैं। 49 मरीजों का उपचार चल रहा है

less than 1 minute read
Jun 14, 2024

चिकमगलूरु और शिवमोग्गा में डेंगू के मामले (dengue cases) लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार वे मामलों के नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

चिकमगलूरु के जिला स्वास्थ्य अधिकारी अश्वथ बाबू ने बताया कि जिले में एक जनवरी से अभी तक डेंगू के दर्ज कुल 346 मामलों में से 156 मामले अकेले जून में सामने आए हैं। 49 मरीजों का उपचार चल रहा है। Dengue से कोई मौत नहीं हुई है। विभाग स्थिति पर नजर रख रहा है। कर्मचारी लार्वा सर्वेक्षण और बुखार सर्वेक्षण कर रहे हैं। Fever Clinic स्थापित किए गए हैं।

शिवमोग्गा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नटराज ने कहा, जिले में अब तक 221 मामले सामने आ चुके हैं। बारिश के कारण डेंगू के मच्छरों को पनपने का मौका मिला है। हम लार्वा सर्वेक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। डेंगू के कारण कोई मौत नहीं हुई है। एक विशिष्ट पैनल द्वारा उचित मृत्यु ऑडिट के बाद ही हमें मौतों के बारे में पता चलता है। ऐसे मामले हो सकते हैं, जहां लोगों की मौत कई कारकों के कारण हुई हो। पैनल के विशेषज्ञ इस पर फैसला लेंगे।

उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारी संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से मच्छरों के प्रजनन स्रोतों की जांच करने और जमा हुए पानी को साफ करने की अपील कर रहे हैं।

Published on:
14 Jun 2024 07:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर