कच्चा प्याज (onion salad) खाना फायदेमंद होता है। लेकिन यदि आप इसका सेवन रात के समय करते हैं तो आपको एलर्जी, ब्लोटिंग, गैस आदि की समस्या हो सकती है।
Onion Salad: सलाद का सेवन अक्सर लोग करते हैं। जिसमें प्याज, मूली आदि शामिल हो सकते हैं। कई लोग रात में भी कच्चा प्याज का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है यह आपके लिए खतरनाक हो सकती है। इसे रात में सलाद (Onion Salad) के रूप में खाना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आज हम जानेंगे की रात में कच्चा प्याज का सेवन आपके लिए कैसे खतरनाक हो सकता है। यदि आप रात में इसे खाते है तो इससे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।
Onion Salad: एलर्जी हो सकती है
यदि आप रात में कच्चा प्याज का सेवन करते हैं तो इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में यदि आप कच्चा प्याज खाने का शोक रखते हैं तो आप इसे दिन में खा सकते हैं। आप रात में कच्चा प्याज के अलावा पकी प्याज का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप रात में सलाद खाने के शौकिन है तो अन्य सब्जियों खा सकते हैं।
कच्चा प्याज में रैफिनोज होने के कारण यह आपके गैस और ब्लोटिंग की समस्या दे सकता है। ऐसे में यदि आप रात के समय इसका सेवन करते हैं तो समस्या ज्यादा हो सकती है। इसमें फाइबर व पोषक तत्व होने के कारण रात में खाने से पाचन की समस्या की हो सकती है। इसलिए इसका सेवन रात में करने से बचना चाहिए।
Onion Salad:नींद की समस्या आ सकती है
यदि आप रात में कच्चा प्याज (Onion Salad) का सेवन करते हैं तो इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इसमें एक प्रकार का अमीनो एसिड होता है जो आपको यह समस्या दे सकता है। ऐसे में यदि आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो नींद की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।