स्वास्थ्य

Colon Cancer Risk: ये 5 फूड्स चुपचाप बढ़ा सकते हैं बड़ी आंत के कैंसर का खतरा, 20-30 की उम्र वाले युवा भी निशाने पर

Colon Cancer Risk: कोलन कैंसर का खतरा अब युवाओं में भी बढ़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक प्रोसेस्ड मीट, रेड मीट, शराब और डीप फ्राइड फूड जैसी चीजें जोखिम बढ़ा सकती हैं। जानिए किन फूड्स से दूरी बनाना जरूरी है।

2 min read
Mar 08, 2026
Colon Cancer Risk (photo- gemini ai)

Colon Cancer Risk: आजकल कोलन कैंसर (बड़ी आंत का कैंसर) सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा। डॉक्टरों का कहना है कि अब यह बीमारी युवाओं में भी तेजी से देखी जा रही है। इसकी एक बड़ी वजह हमारी खराब खानपान की आदतें और बदलती लाइफस्टाइल है। कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं जो लंबे समय में आंतों को नुकसान पहुंचाकर कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं।

ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वर्तिका विशवानी के अनुसार अगर लोग अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर लें और कुछ खास फूड्स से दूरी बना लें, तो कोलन कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Young Adults Kidney Risk: 20-30 की उम्र में भी बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा! अगर दिखें ये 5 संकेत, तुरंत कराएं टेस्ट

प्रोसेस्ड मीट से बढ़ सकता है खतरा

डॉक्टरों के अनुसार प्रोसेस्ड मीट जैसे बेकन, सॉसेज और हॉट डॉग का ज्यादा सेवन कोलन कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। इन चीजों में कई तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो आंत की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी प्रोसेस्ड मीट को कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले फूड्स की श्रेणी में रखता है।

रेड मीट का ज्यादा सेवन भी सही नहीं

बीफ, पोर्क और लैम्ब जैसे रेड मीट को ज्यादा मात्रा में खाने से भी कोलन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। खासकर जब इन्हें बहुत ज्यादा तापमान पर ग्रिल या फ्राई करके खाया जाता है। ऐसे में मीट में कुछ हानिकारक केमिकल बन जाते हैं जो आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कम फाइबर वाला खाना भी बन सकता है वजह

हमारी डाइट में फाइबर बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह पाचन को बेहतर बनाता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। लेकिन आजकल लोग ज्यादा मात्रा में रिफाइंड ब्रेड, सफेद चावल और जंक फूड खाते हैं, जिनमें फाइबर बहुत कम होता है। इससे खाना आंतों में धीरे-धीरे पचता है और हानिकारक पदार्थ लंबे समय तक आंतों के संपर्क में रहते हैं। इसलिए रोजाना कम से कम 25-30 ग्राम फाइबर लेना जरूरी माना जाता है।

शराब का सेवन भी बढ़ा सकता है जोखिम

डॉक्टरों के अनुसार नियमित रूप से शराब पीने से भी कोलन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। शराब आंतों की परत को नुकसान पहुंचाती है और कोशिकाओं में बदलाव ला सकती है। लंबे समय तक शराब का सेवन करने से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

डीप फ्राइड फूड से रहें सावधान

फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन, चिप्स और दूसरी डीप फ्राइड चीजें भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इन चीजों को ज्यादा तेल में तलने से ऐसे केमिकल बन सकते हैं जो शरीर में सूजन और डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं। यही चीजें आगे चलकर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं।

स्वस्थ डाइट है सबसे बड़ा बचाव

डॉक्टरों का कहना है कि अगर आप कोलन कैंसर से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और हल्का प्रोटीन शामिल करें। ये चीजें आंतों को स्वस्थ रखती हैं और पाचन को बेहतर बनाती हैं।

ये भी पढ़ें

क्या बिना लक्षण भी हो सकता है ये कैंसर? जानिए क्या होता है Grade 1 Breast Cancer

Published on:
08 Mar 2026 01:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर