स्वास्थ्य

त्वचा का रंग बदलना, छाले पड़ना और बदबूदार घाव को न करें नजरअंदाजम मेयो क्लिनिक से जानें Gangrene के लक्षण और कारण

Gangrene Cause: त्वचा का रंग बदलना, छाले पड़ना या घाव से बदबू आना मामूली बात नहीं, बल्कि गैंग्रीन के लक्षण हो सकते हैं। मेयो क्लिनिक के अनुसार जानें इसके कारण और समय पर बचाव के उपाय।
2 min read
Jul 09, 2026
gangrene symptoms and causes,skin discoloration gangrene,infected wound foul smell
त्वचा का रंग बदलना, छाले पड़ना और बदबूदार घाव हो सकता है गैंग्रीन- प्रतीकात्मक तस्वीर

Gangrene Symptoms: कई बार हमें कोई चोट लगती है या घाव होता है, जिसे हम मामूली समझकर छोड़ देते हैं। लेकिन अगर वही घाव धीरे-धीरे काला पड़ने लगे, उससे बदबू आने लगे या वहां की त्वचा का रंग बदलने लगे, तो सावधान हो जाइए। इसे गैंग्रीन (Gangrene) कहा जाता है। मेयो क्लिनिक और एनएचएस के अनुसार, यह एक बहुत ही गंभीर स्थिति है जो शरीर के किसी हिस्से में खून का दौरा रुकने या किसी खतरनाक बैक्टीरिया के इंफेक्शन की वजह से होती है। आइए समझते हैं कि गैंग्रीन क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और यह क्यों होता है।

गैंग्रीन (Gangrene) क्या होता है?

गैंग्रीन का मतलब है शरीर के किसी हिस्से के मांस या टिश्यूज (tissues) का सड़ जाना या मर जाना। हमारे शरीर के हर हिस्से को जिंदा रहने के लिए खून और ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जब किसी वजह से शरीर के किसी खास हिस्से (ज्यादातर पैरों की उंगलियों, हाथ या पैरों) तक खून पहुंचना बिल्कुल बंद हो जाता है, तो वहां की कोशिकाएं मरने लगती हैं और वह हिस्सा सड़ने लगता है। अगर इसका समय पर इलाज न मिले, तो इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल सकता है और जान बचाने के लिए उस अंग को काटना भी पड़ सकता है।

इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

  • त्वचा का रंग बदलना।
  • घाव से बहुत ही गंदी और सड़ी हुई बदबू आना।
  • छाले और मवाद।
  • तेज दर्द और सुन्न होना।
  • छूने पर ठंडा लगना।

इसके मुख्य कारण क्या हैं?

एनएचएस के मुताबिक, गैंग्रीन होने के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़ी वजहें होती हैं;

  • खून के दौरे में रुकावट।
  • गंभीर इंफेक्शन।
  • डायबिटीज और अन्य बीमारियां।

इससे बचाव के लिए क्या बातें ध्यान रखें?

  • डायबिटीज को कंट्रोल रखें।
  • घाव की तुरंत देखभाल और डॉक्टर से पट्टी करवाएं।
  • स्मोकिंग छोड़ें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
09 Jul 2026 02:46 pm