स्वास्थ्य

Govinda Health News: गोविंदा की रात में बढ़ी बेचैनी, अस्पताल में भर्ती, जानिए ऐसा संकेत कितना खतरनाक हो सकता है

Govinda Health News: गोविंदा को बीती रात तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक बेचैनी और असहज महसूस होने की शिकायत हुई ।डॉक्टरों के अनुसार यह लक्षण थकान और तनाव जैसी समस्या का संकेत हो सकते हैं, जिन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2025, 11:20 AM IST
Bollywood Celebrity Health News, Govinda Hospital News, Govinda Health Problem,
Govinda Health Latest Update|फोटो सोर्स – govinda_herono1/Instagram


Govinda Health News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को बीती रात तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक बेचैनी और असहज महसूस होने की शिकायत हुई, जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो रात करीब 1 बजे उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती किया गया।वहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की वजह थकान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। फिलहाल उनकी जांच जारी है, और डॉक्टरों के अनुसार यह लक्षण गंभीर स्वास्थ्य संकेत भी हो सकते हैं। ऐसे मामलों में समय पर पहचान और सही इलाज बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं हेल्थ डायरेक्ट के अनुसार चक्कर आने के कारण और लक्षण।


अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को तड़के अपने घर पर बेहोश होने की शिकायत के बाद तुरंत मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया। अभिनेता के दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में गोविंदा ने डॉक्टर से फोन पर परामर्श लेकर दवा ली थी, लेकिन हालत में सुधार न होने पर रात करीब 1 बजे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

चक्कर आने के संभावित कारण

  • कम रक्तचाप (Low Blood Pressure)
  • माइग्रेन या सिरदर्द
  • तनाव या चिंता (Stress or Anxiety)
  • ब्लड शुगर का स्तर कम होना (Low Blood Sugar)
  • डिहाइड्रेशन या गर्मी से थकावट (Dehydration/Heat Exhaustion)
  • यात्रा या गति संबंधी बीमारी (Motion Sickness)
  • खून की कमी (Anemia)

डॉक्टर से कब संपर्क करें

  • छाती, कंधे, गर्दन, जबड़े या पीठ में दर्द, भारीपन या जकड़न महसूस होना
  • मतली, उल्टी या ठंडा पसीना आना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • चेहरे, हाथ या पैर में सुन्नपन या कमजोरी आना
  • बोलने, समझने या निगलने में कठिनाई
  • एक या दोनों आंखों से धुंधला या कम दिखाई देना
  • भ्रम, बेहोशी या संतुलन खोना












डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
12 Nov 2025, 11:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट