स्वास्थ्य

Head lice and Anemia: बालों में जूं को हल्के में न लें! डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया एनीमिया से कनेक्शन

Head lice: बालों में जूं को हल्के में न लें, यह सिर्फ खुजली की समस्या नहीं है बल्कि एनीमिया यानी खून की कमी से भी जुड़ी हो सकती है। लगातार जूं रहने से स्कैल्प कमजोर हो सकता है और बालों पर असर पड़ता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सु से जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय।

2 min read
May 24, 2026
सिर में जूं और खुजली- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Patrika)

Head lice and Anemia: अक्सर लोग बालों में जूं को बहुत छोटी और आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, यह सिर्फ खुजली की समस्या नहीं है। कई बार यह शरीर की अंदरूनी कमजोरी, खासकर खून की कमी यानी एनीमिया से भी जुड़ी हो सकती है।

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सु से जानें बालों की जूं का एनीमिया से कनेक्शन:

ये भी पढ़ें

आप भी मैसेज टाइप करते समय बार-बार शब्द भूल जाते हैं? मनोचिकित्सक से जानें कारण

जूं आखिर होती क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, जूं छोटे-छोटे कीड़े होते हैं जो सिर के बालों और स्कैल्प (खोपड़ी) में रहते हैं। ये बहुत तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाते हैं। अगर कोई जूं वाला व्यक्ति अपनी कंघी, टोपी या तकिया किसी और के साथ शेयर करे, तो दूसरे व्यक्ति को भी जूं हो सकती है। ये जूं खून चूसकर जिंदा रहती हैं, इसलिए इनके होने पर सिर में खुजली होती है।

जूं होने पर क्या दिक्कत होती है?

  • सिर में लगातार खुजली होती रहती है
  • नींद ठीक से नहीं आती
  • बार-बार सिर खुजलाने से स्कैल्प में घाव हो सकते हैं
  • बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं
  • ध्यान लगाने में भी दिक्कत हो सकती है

एनीमिया से क्या संबंध हो सकता है?

डॉक्टर के मुताबिक, जूं सिर की त्वचा से थोड़ा-बहुत खून चूसती हैं, लेकिन इतनी मात्रा नहीं होती कि सीधे एनीमिया हो जाए। बार-बार खुजलाने से स्कैल्प में घाव हो जाते हैं। अगर इन्फेक्शन बढ़े या लंबे समय तक रहे तो शरीर कमजोर महसूस कर सकता है। जिन लोगों में पहले से ही खून की कमी (एनीमिया) होती है, उनमें इम्युनिटी कम होती है। ऐसे में अगर जूं की समस्या ज्यादा समय तक रहती है और ठीक होने में देर लगती है तो एनीमिया का रिस्क बढ़ सकता है।

NIH पर प्रकाशित शोध के अनुसार, युवा महिलाओं में अधिक जूं होने पर खून की कमी हो सकती है। अगर सिर में जूं अधिक हैं या लंबे समय से रह रहे हैं तो आपको इनको दूर करना चाहिए।

किन लोगों में ज्यादा देखा जाता है?

  • स्कूल जाने वाले बच्चे।
  • महिलाएं (खासकर लंबे बालों में)।
  • जिन लोगों में पोषण की कमी हो।
  • एनीमिया या कमजोरी वाले लोग।

बचाव कैसे करें?

  • अपने बाल साफ रखें और नियमित धोएं।
  • किसी और की कंघी, टोपी या तौलिया इस्तेमाल न करें।
  • अगर जूं हो जाए तो मेडिकल शैंपू या दवा का इस्तेमाल करें।
  • बालों को समय-समय पर अच्छे से चेक करें।
  • अगर बार-बार जूं हो रही है, तो डॉक्टर से खून की जांच (एनीमिया) जरूर करवाएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

कान में घंटी या भनभनाहट की आवाज आना हो सकता है Tinnitus! ENT डॉक्टर से जानें कब न करें नजरअंदाज
Updated on:
23 May 2026 05:57 pm
Published on:
24 May 2026 11:56 am
Also Read
View All