स्वास्थ्य

Heart Attack Warning Signs: हार्ट अटैक अचानक नहीं आता! 48 घंटे पहले शरीर देता है ये गुप्त संकेत, 90% लोग करते हैं इग्नोर

Heart Attack Warning Signs: हार्ट अटैक से 24-48 घंटे पहले शरीर कुछ चेतावनी संकेत देता है। जानें शुरुआती लक्षण और कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
2 min read
Feb 11, 2026
Heart Attack Warning Signs
Heart Attack Warning Signs (photo- gemini ai)

Heart Attack Warning Signs: हार्ट अटैक को अक्सर लोग अचानक होने वाली गंभीर घटना मानते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि शरीर पहले ही इसके संकेत देना शुरू कर देता है। दिल के डॉक्टरों के अनुसार, हार्ट अटैक आने से 24 से 48 घंटे पहले शरीर कुछ चेतावनी देता है, जिसे अक्सर लोग थकान, गैस या सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

दिल के विशेषज्ञ डॉ. रवि प्रकाश बताते हैं कि इस शुरुआती समय को प्रोड्रोमल विंडो कहा जाता है। यानी वह समय जब दिल पर दबाव बढ़ना शुरू हो जाता है, लेकिन ब्लॉकेज पूरी तरह नहीं हुआ होता। अगर इस समय मरीज डॉक्टर के पास पहुंच जाए, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

शरीर पहले से देता है संकेत

डॉ. प्रकाश कहते हैं कि हार्ट अटैक अचानक नहीं होता। दिल तक खून का प्रवाह धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे दिल पर दबाव बढ़ता है। यही वजह है कि शरीर कुछ लक्षण दिखाने लगता है।

बिना वजह बहुत ज्यादा थकान

सबसे आम शुरुआती लक्षण है असामान्य थकान। यह सामान्य थकान जैसी नहीं होती। जैसे थोड़ा चलने या हल्का काम करने पर ही बहुत ज्यादा थकान महसूस होना। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिल सही से खून पंप नहीं कर पाता और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती।

सीने में हल्का दर्द या भारीपन

हार्ट अटैक से पहले सीने में तेज दर्द जरूरी नहीं होता। कई बार सीने में दबाव, भारीपन, जकड़न या जलन जैसी महसूस होती है। यह दर्द आता-जाता भी रह सकता है, इसलिए लोग इसे गैस या मांसपेशियों का दर्द समझ लेते हैं, जो खतरनाक हो सकता है।

बिना मेहनत के सांस फूलना

अगर बिना किसी मेहनत के सांस फूलने लगे, या आराम करते समय भी सांस लेने में दिक्कत हो, तो यह गंभीर संकेत हो सकता है। इसका मतलब है कि दिल शरीर तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पा रहा।

दर्द का फैलना

कई बार दर्द सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहता। यह बाएं हाथ, कंधे, गर्दन, जबड़े, पीठ या पेट के ऊपरी हिस्से तक फैल सकता है। महिलाओं, बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में ऐसे लक्षण ज्यादा देखे जाते हैं, इसलिए उनमें हार्ट अटैक पहचानना मुश्किल हो सकता है।

ठंडा पसीना, मतली और बेचैनी

अचानक ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, उल्टी जैसा लगना या बिना वजह घबराहट होना भी चेतावनी संकेत हो सकते हैं। कई मरीज बताते हैं कि उन्हें अचानक लगता है कि कुछ ठीक नहीं है। इस भावना को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

क्या करें?

अगर ये लक्षण एक साथ दिखें, खासकर अगर आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Updated on:
11 Feb 2026 11:16 am
Published on:
11 Feb 2026 11:15 am
Also Read
View All