स्वास्थ्य

Hemoglobin Increase Tips: हमेशा थकान रहती है? ये 10 चीजें खाएं और तेजी से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन

Hemoglobin Increase Tips: हर समय थकान और कमजोरी से परेशान हैं? जानिए हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए कौन-से फूड्स खाएं और किन चीजों से बचें। आसान डाइट टिप्स यहां पढ़ें।

2 min read
Feb 24, 2026
Hemoglobin Increase Tips (photo- gemini ai)

Hemoglobin Increase Tips: आजकल हर समय थकान महसूस होना लोगों को सामान्य बात लगने लगी है। लेकिन हमेशा थके रहना सिर्फ व्यस्त जीवनशैली की वजह से नहीं होता। कई बार इसकी असली वजह शरीर में कम हीमोग्लोबिन (Hb) होना भी हो सकती है। हीमोग्लोबिन हमारे खून में मौजूद एक प्रोटीन है, जो शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब इसका स्तर कम हो जाता है, तो शरीर को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती और कमजोरी, चक्कर, सांस फूलना, चेहरा पीला पड़ना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

अगर आपके खून की जांच में हीमोग्लोबिन कम आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही खानपान और कुछ आदतों में बदलाव करके इसे प्राकृतिक तरीके से बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Rarest Blood Group: बेंगलुरु की महिला में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप, जानिए क्या है वो

आयरन से भरपूर चीजें जरूर खाएं

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन बहुत जरूरी है। अपने खाने में अनार, खजूर, चुकंदर, दालें, कद्दू के बीज, सहजन के पत्ते, किशमिश, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, मछली, चिकन और गुड़ जैसी चीजें शामिल करें। ये शरीर में खून बनने में मदद करती हैं।

विटामिन B12 को नजरअंदाज न करें

विटामिन B12 भी लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। दूध, दही, पनीर और अंडे जैसे फूड्स B12 के अच्छे स्रोत हैं। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो कमजोरी और थकान ज्यादा महसूस होती है।

फोलेट (फोलिक एसिड) जरूरी है

फोलेट शरीर में नए रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। पालक, मेथी, सरसों के पत्ते, संतरा, नींबू और अन्य खट्टे फल फोलेट के अच्छे स्रोत हैं।

विटामिन C आयरन को शरीर में पहुंचाता है

सिर्फ आयरन खाना ही काफी नहीं है, उसका सही अवशोषण भी जरूरी है। इसके लिए विटामिन C बेहद जरूरी है। नींबू, अमरूद, संतरा, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च और ब्रोकली जैसी चीजें आयरन को शरीर में जल्दी और बेहतर तरीके से पहुंचाने में मदद करती हैं।

कुछ चीजें आयरन के असर को कम करती हैं

खाने के साथ चाय या कॉफी पीने से बचें, क्योंकि ये आयरन के अवशोषण को रोकती हैं। बेहतर है कि इन्हें खाने के 1-2 घंटे बाद लें। दूध और अन्य कैल्शियम वाली चीजें भी आयरन के साथ लेने से उसका असर कम कर सकती हैं, इसलिए इन्हें अलग समय पर लें। दाल या अनाज को भिगोकर या अंकुरित करके खाने से उनमें मौजूद तत्व कम हो जाते हैं, जो आयरन को शरीर में जाने से रोकते हैं।

सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह से ही लें

अगर हीमोग्लोबिन बहुत ज्यादा कम है, तो डॉक्टर आयरन या अन्य सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं। लेकिन बिना सलाह के कोई दवा न लें। सही डाइट और थोड़ी सावधानी से आप अपने हीमोग्लोबिन को प्राकृतिक तरीके से बढ़ा सकते हैं और शरीर को ऊर्जा से भरपूर रख सकते हैं। लेकिन अगर कमजोरी ज्यादा है या रिपोर्ट में Hb बहुत कम है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

ये भी पढ़ें

ब्लड कैंसर का इलाज अब बेहद आसान, भारतीय वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

Published on:
24 Feb 2026 11:39 am
Also Read
View All

अगली खबर