स्वास्थ्य

सर्दी-जुकाम में बहुत काम आएंगे ये छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे

आइये जानते हैं इनके छोटे-छोटे घरेलू उपचारों के बारे में।

less than 1 minute read
Oct 26, 2020
सर्दी-जुकाम में बहुत काम आएंगे ये छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे,सर्दी-जुकाम में बहुत काम आएंगे ये छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे,सर्दी-जुकाम में बहुत काम आएंगे ये छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे

इस बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, कफ और जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती है। इन रोगों के उपचार के लिए बाजार की मंहगी दवाओं को छोड़कर घरेलू उपाय करें। कुछ उपचारों को आजमाकर बीमारियों से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं इनके छोटे-छोटे घरेलू उपचारों के बारे में।

अदरक- सर्दी के मौसम में अदरक खूब आती है, इससे शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है। अदरक को घिसकर पानी में एक चौथाई होने तक उबालें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी में गुड़ और दूध मिलाकर सुबह-शाम पीएं। इससे सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है।

इलायची- सर्दी-जुकाम होने पर इलायची पाउडर को रुमाल में डालकर सूंघने से आराम मिलता है। इससे बंद नाक खुल जाती है।

कर्पूर- अगर तेज जुकाम के कारण नाक बंद हो गई है तो कर्पूर को सूती कपड़े में बांधकर सूंघें। बंद नाक तुंरत खुल जाएगी।

खजूर- खूजर इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। इससे ताकत बढ़ती है। इसलिए सर्दी भर एक खजूर को दूध में उबालकर खाएं और दूध भी पीएं।

नींबू- उबलते हुए पानी में अदरक, कालीमिर्च, थोड़ी चायपत्ती मिलाकर चाय बनाकर इसमें नींबू का रस मिलाकर पीएं। सीने में जकड़न, कफ और खांसी की समस्या में आराम मिलेगा।

जायफल- एक चुटकी जायफल पाउडर को गुनगुने दूध के साथ लेने पर सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है।

केसर- ठंड में केसर वाला गर्म दूध बहुत फायदा करता है। केसर वाला दूध ठंड और मौसमी बीमारियों से बचाता है। रात को सोते समय केसर वाला गुनगुना दूध पिएं मौसमी बीमारियां नहीं होगी।

Updated on:
26 Oct 2020 10:13 pm
Published on:
26 Oct 2020 07:40 pm
Also Read
View All