घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home remedies to get rid of rats: चूहों ने घर में मचा रखा है आतंक, भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

क्या चूहों ने आपको परेशान कर रखा है, लेकिन आप उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते तो आपके लिए ये घरेलू उपाय बहुत काम आएंगे। बिना उन्हें नुकसान पहुंचाए ही आप उन्हें घर से बाहर कर सकते हैं।

2 min read
May 03, 2022
Home remedies to get rid of rats

चूहे न केवल घर में बर्बादी का कारण बनते हैं, बल्कि इनसे कई रोग भी होने का खतरा होता है। चूहे कई बार काटते भी है और इससे एलर्जी और कई तरह के संक्रमण का जोखिम पैदा हो जाता है। हिंदू धर्म में चूहों को लोग मारने से बचते हैं, लेकिन परेशान भी खूब होते हैं। तो ऐसे में आपके लिए कुछ घरेलु नुस्खे खूब काम आ सकते हैं।

मार्केट में चूहों को मारने वाली दवाईयां भी होती हैं, लेकिन इनसे चूहे घर के बारह नहीं जाते, बल्कि घर में ही मर जाते हैं। ऐसे में बदबू और बीमारियों का खतरा और भी बढ़ जाता है। तो चलिए जानें सेफ तरीके से चूहा घर से कैसे भगाएं।

चूहा भगाने के नुस्खे- Rat Extermination Tips

प्याज
प्याज की गंध चूहों को बिलकुल नहीं भाति। ये नेचुरल तरीका चूहों को घर से बाहर ले जाएगा। चूहे के बिल के साथ-साथ उन जगहों पर प्याज का टुकड़े या प्याज के रस का स्प्रे करें जहां चूहे रहते हैं।

लाल मिर्च
चूहे भगाने के लिए लाल मिर्च भी काम आती है। जहां भी चूहे छुपे रहते हों वहां मिर्च का पाउडर छिड़क दिया करें। कुछ ही दिन में चूहे घर से बाहर होंगे। लाल मिर्च से उन्हें सांस लेने में समस्या हो सकती है।

तेजपत्ता
तेजपत्ता भी चूहा भगाने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसकी खूशबू तीव्र होती है। इसलिए आप चाहे तो घर पर उन जगहों पर तेजपत्ता रख सकते हैं जहां पर चूहा ज्यादा आते हैं।

मिंट ऑयल
मिटं ऑयल की भी खुशबू चूहो को पसंद नहीं होती है। इसके लिए रूई में थोड़ा सा पुदीने का तेल डालकर उन जगहों पर रख दें। जहां पर चूहे आते हैं। इसेस वह नहीं आएंगे। आप चाहे तो पुदीने के तेल के बदले पत्तियां का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाल
चूहों को घर से भगाने का सबसे आसान तरीका है इंसानों के बाल उन्हें दिखाई नहीं हेते हैं और उसे निगल जाते हैं। इसलिए आप बालों को चूहे के बिल के पास रख दें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
03 May 2022 03:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर