
Insect Bite Infection: अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी कीड़े या संभावित जहरीली मकड़ी के काटने के बाद बिगड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में मामला सामान्य लगा, लेकिन कुछ घंटों बाद उनके पैर में तेज दर्द, बुखार और संक्रमण के लक्षण दिखाई देने लगे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
यह घटना एक महत्वपूर्ण सवाल खड़ा करती है, क्या किसी कीड़े या मकड़ी का काटना कभी गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है?
अधिकांश कीड़े या मकड़ियों के काटने से केवल हल्की सूजन, खुजली या लालपन होता है। लेकिन NHS के अनुसार, कुछ मामलों में काटे गए स्थान पर बैक्टीरियल संक्रमण विकसित हो सकता है, जो तेजी से आसपास के ऊतकों में फैल सकता है। अगर संक्रमण समय पर नियंत्रित न हो, तो यह शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है।
NHS और Mayo Clinic के अनुसार, निम्न लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल सहायता लेनी चाहिए-
अगर संक्रमण पैर या हाथ से ऊपर की ओर तेजी से फैलने लगे, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Mayo Clinic के अनुसार, जब संक्रमण के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया असंतुलित हो जाती है और अंगों को नुकसान पहुंचाने लगती है, तो इसे Sepsis कहा जाता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है और गंभीर मामलों में मरीज को ICU में भर्ती करने की जरूरत पड़ सकती है। Sepsis के शुरुआती संकेतों में तेज बुखार, तेज धड़कन, सांस लेने में परेशानी, भ्रम की स्थिति और पेशाब कम होना शामिल हो सकते हैं।
गंभीर संक्रमण की स्थिति में शरीर में सूजन (Inflammation) बढ़ सकती है। कुछ मामलों में इससे रक्त के थक्के (Blood Clots) बनने का जोखिम बढ़ सकता है। अगर कोई थक्का फेफड़ों तक पहुंच जाए, तो यह जानलेवा स्थिति बन सकती है। हालांकि, इसका जोखिम हर मरीज में समान नहीं होता और स्थिति का आकलन डॉक्टर जांच के आधार पर करते हैं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।