Liver Cancer Treatment, 10 Lakh Vs 5000 Rs : विश्व लिवर दिवस (World Liver Day 2026) पर ये खुशखबरी की तरह है। डॉ. जया शुक्ला से मिलिए। जिन्होंने लिवर कैंसर का 10 लाख तक का खर्च एक झटके में हजारों में कर दिया। इस 'दवा' का ट्रायल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में हो चुका है।
Liver Cancer Treatment, 10 Lakh Vs 5000 Rs : विश्व लिवर दिवस (World Liver Day 2026) पर लिवर कैंसर के इलाज को लाखों से माइनस करके हजारों में लाने वाली डॉ. जया शुक्ला से मिलिए। कैसे इन्होंने लिवर कैंसर का खर्च एक झटके में कट कर दिया। इस 'दवा' का ट्रायल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में हो चुका है।
वाकई, ये लिवर कैंसर इलाज में लाखों मरीजों के लिए राहत की बात है!
अगर मौजूदा समय में लिवर कैंसर के खर्च का लेखा-जोखा किया जाए तो ये 10 लाख रुपए तक पहुंच जाता है। इतना पैसा खर्च करना सबके लिए संभव भी नहीं है। जब तक ये दवा नहीं आ जाती तब तक लिवर कैंसर के मरीज Y-90 Selective Internal Radiation Therapy पर निर्भर हैं। हालांकि, ये खर्च मरीज की स्थिति और अस्पताल आदि पर भी निर्भर करता है।
डॉ. शुक्ला ने शायद इलाज के खर्च के दर्द को समझा होगा! इसलिए तो उन्होंने मेड इन इंडिया दवा तैयार किया है। ये दुनिया का सबसे सस्ता इलाज है। ये इनोवेशन "Transarterial Radionuclide Therapy, Rhenium-188 microspheres" की मदद से काम करती है। ये छोटे-छोटे कण शरीर के अंदर जाकर सीधे लिवर ट्यूमर पर असर करते हैं, जिससे कैंसर सेल्स खत्म होते हैं। साथ ही लिवर व आसपास के हेल्दी टिश्यू सुरक्षित रहते हैं।
इस थेरेपी किट की कीमत करीब ₹5,000 तक है।
आपको जानकार खुशी होगी कि ये PGIMER में उन मरीजों पर यूज किया गया जिनके लिवर का ऑपरेशन करना संभव नहीं था। अब ये भारत के बड़े अस्पतालों में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research) सपोर्टेड मल्टी-सेंटर के ट्रायल में जा रहा है।
इस ट्रायल पर करीब 7 करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है। हालांकि, इस दौरान ये दवा जरुरी मरीजों को मुफ्त में भी दी जाएगी। उम्मीद है कि अगर ये सफल हुआ तो लिवर कैंसर इलाज के क्षेत्र में नई क्रांति आ सकती है। मरीजों के लाखों रुपए एक झटके में बच जाएंगे।
डॉ. जया शुक्ला ने वाकई कमाल की खोज की है। आप उनको कुछ कहना चाहते हैं तो कमेंट जरूर करें।