स्वास्थ्य

Normal Sneeze Per Day : 1 दिन में कितनी बार छींक आना चाहिए, 2,3,4 बार या उससे अधिक, शोध में पता चली ये बात

Normal Sneeze Per Day : 1 दिन में कितनी बार छींक आना चाहिए, 2,3,4 बार या उससे अधिक? इस बात को शोध और आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज से समझते हैं। दिनभर में कितनी बार छींक आना सही (kitni baar chikna sahi) है?
2 min read
Nov 29, 2025
Normal Sneeze Per Day, Ayurvedic Doctor Tips, Bar bar chik aana kya karan, kitni baar chikna sahi,
छींकने कारण और उपाय की प्रतीकात्मक फोटो | Photo- Grok AI

Normal Sneeze Per Day : भले छींकना सामान्य लगता है पर बार-बार छींक आना सही संकेत नहीं है। ये बात वैज्ञानिकों ने पता लगाई है। जिसको लेकर नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर शोध प्रकाशित है। अगर आपको बार-बार छींक (Bar bar chik aana) आती है तो ये काम की जानकारी समझ लें। चलिए, जानते हैं कि दिनभर में कितनी बार छींक आना सही (kitni baar chikna sahi) है? साथ ही आयुर्वेदिक डॉक्टर से अधिक छींक आने के कारण और उपाय के बारे में भी जानते हैं।

1 दिन में कितनी बार छींक आना चाहिए?

Photo- Grok AI

साल 2002 में छींकने को लेकर एक रिसर्च की गई। ये शोध 14 दिनों तक 80 अस्पताल के कर्माचारियों व मेडिकल स्टूडेंट्स पर किया गया। हर दिन इनके छींकने के काउंट को डायरी में दर्ज किया गया। यहां पर देखने को मिला कि 95% से अधिक सामान्य व्यक्ति औसतन दिन में 4 बार से कम छींकते और नाक साफ करते हैं। इस शोध में निष्कर्ष निकाला गया कि दिन में 4 बार से कम छींकना और नाक साफ करना सामान्य है।

Expert Tips : आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए छींकने का कारण व उपाय

Photo- Grok Ai & Patrika

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने पत्रिका के साथ बातचीत में बताया कि छींकना सामान्य है और असमान्य भी। यह बात छींकने की गिनती पर निर्भर करता है। अगर बार-बार छींक आ रही है, नाक पर लाल रंग जैसा दिख रहा है, नाक बह रही है, सांस लेने में दिक्कत हो रही है… ऐसे में छींकना सामान्य नहीं हो सकता।

अधिक छींक का कारण राइनाइटिस

शोध में भी बताया गया कि राइनाइटिस अधिक छींक आने का मुख्य कारण हो सकता है। इस बीमारी को समझाते हुए डॉ. अर्जुन कहते हैं कि ये नाक की झिल्ली में सूजन या अन्य किसी दिक्कत के कारण होता है।

बार-बार छींकने के इन कारण को भी जानिए

डॉ. अर्जुन के अनुसार, वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, बुखार आदि भी छींक आने का कारण हो सकता है। इसके अलावा जैसे कि दिल्ली में प्रदूषण के कारण स्थिति खराब है। ये भी एक कारण हो सकता है। इसके अलावा नोज ब्लॉकेज या आपको किसी चीज से एलर्जी है तो उस वजह से भी छींक अधिक आ सकती है।

अधिक छींक आने पर क्या करें और क्या नहीं- डॉ. अर्जुन

  • छींक को रोके नहीं
  • हल्के गर्म पानी से स्नान करें
  • मास्क लगाएं
  • ठंडी चीजों के सेवन से बचें
  • ठंडे पानी से स्नान करने से बचें
  • हल्दी, अदरक, शहद, तुलसी जैसी चीजों का सेवन

डॉ. अर्जुन ने ये भी कहा कि अगर घरेलू उपाय से राहत ना मिले या आपके लक्षण गंभीर हो तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। साथ ही घरेलू उपाय को भी किसी एक्सपर्ट की सलाह के बगैर ना अपनाएं।

Updated on:
29 Nov 2025 12:51 pm
Published on:
29 Nov 2025 12:51 pm