
नई दिल्ली। Palm Jaggery Benefits: चीनी के मुकाबले गुड़ का सेवन करने के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। गुड़ का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य संबंधी लाभों के लिए किया जाता है। एक प्राकृतिक स्वीटनर होने के कारण लड्डू, कैंडी, खीर, हलवा, सिरप, चाय जैसे कई मीठे पदार्थों को बनाने के लिए चीनी के स्थान पर गुड़ का उपयोग करके आप इसके फायदा उठा सकते हैं। शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए भी गुड़ का पानी या दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
गुड़ में हमारे शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फाइबर, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, प्रोटीन, पोटेशियम तथा फास्फोरस आदि पाए जाते हैं। आप जानते ही होंगे कि, गुड़ गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। गुड़ भी कई प्रकार का होता है, लेकिन आज हम आपको ऐसे गुड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने शायद ही सुना हो और उसे खाया हो। उस गुड़ का नाम है, 'ताड़ का गुड़'। पाम या ताड़ का गुड़ भी कई सेहत संबंधी फायदों से भरपूर होता है। तो आइए जानते हैं ताड़ के गुड़ और इसके फायदों के बारे में...
यह भी पढ़ें:
हो सकता है आपने कई तरह के गुड़ खाए हों, परंतु यदि ताड़ का गुड़ नहीं खाया है, तो आपको बता दें कि इसका स्वाद कुछ-कुछ चॉकलेट जैसा होता है। स्वाद में अच्छा होने के साथ ही यह सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद भी माना जाता है। इस तरह के गुड़ को 'पलमाइरा पाम' के मीठे रस से तैयार होता है। ताड़ के गुड़ में पर्याप्त मात्रा में विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इस गुड़ की खासियत यह है कि इसकी निर्माण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी इसके पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। ताड़ के गुड़ में विभिन्न खनिज जैसे फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि मौजूद होते हैं।
इस गुड़ के फायदों की बात करें, तो ताड़ के गुड़ में भरपूर आयरन होने के कारण यह हमें ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है। खून की कमी से ग्रस्त लोगों के लिए तो यह बेहद लाभदायक एंटीडोट है। ताड़ के गुड़ में काफी कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। साथ ही आपको बता दें कि, ताड़ के गुड़ को खरीदते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वास्तविक ताड़ का गुड़ आमतौर पर सख्त होता है, जो तुरंत घुल नहीं सकता है।