स्वास्थ्य

पसंदीदा Snacks खा रहे हैं? रोजाना 36 मिनट कम हो सकती है लाइफ! रिसर्च में खुलासा

Eating Snacks Daily: मिशिगन यूनिवर्सिटी की रिसर्च में पता चला कि कुछ प्रोसेस्ड फूड्स आपकी उम्र से मिनट कम कर रहे हैं। जानें हॉट डॉग सहित कौन-से फूड सबसे खतरनाक हैं।
2 min read
Nov 29, 2025
Eating Snacks Daily
Eating Snacks Daily (Photo- freepik)

Eating Snacks Daily: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग घर पर खाना बनाने का समय ही नहीं निकाल पाते। सुबह जल्दी में पैक्ड स्नैक्स, ऑफिस में रेडी-टू-ईट ब्रेकफास्ट और लंच में प्रोसेस्ड फूड ये सब अब हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। ये चीजें जितनी आसान लगती हैं, उतनी ही खतरनाक भी हैं। हमें पता भी नहीं चलता और हम धीरे-धीरे अपनी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं।

मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक बड़ी रिसर्च ने तो साफ कर दिया है कि कुछ प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड्स हमारी उम्र से मिनटों तक कम कर सकते हैं। अगर आप भी रोज ऐसे फूड्स खाते हैं, तो इस जानकारी को जरूर पढ़ें। यह आपकी सेहत और लाइफस्पैन दोनों के लिए बेहद जरूरी है।

मिशिगन यूनिवर्सिटी की रिसर्च में क्या निकला?

रिसर्च में करीब 5800 फूड्स को शामिल किया गया था। वैज्ञानिकों ने यह समझने की कोशिश की कि कौन-सा फूड शरीर के लिए कितना हानिकारक है और हमारी लाइफस्पैन को कितनी हद तक प्रभावित करता है। चौंकाने वाली बात यह है कि रोजमर्रा में खाए जाने वाले कई फूड आइटम जैसे पिज्जा, समोसा, बर्गर, सैंडविच और हॉट डॉग शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक पाए गए। सबसे बड़ा खुलासा यह था कि एक हॉट डॉग आपकी जिंदगी के करीब 36 मिनट कम कर देता है।

कौन से फूड खतरे की लिस्ट में हैं?

रिसर्च के अनुसार, इन फूड्स में नमक, ट्रांस-फैट, चीनी, प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये शरीर में सूजन, हार्मोनल असंतुलन और दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाते हैं। खतरनाक फूड्स की सूची में हॉट डॉग, प्रोसेस्ड मीट, सोडा और फिजी ड्रिंक्स, आर्टिफिशियल स्वीटनर, ब्रेकफास्ट सैंडविच, चीज बर्गर, रेडीमेड पैक्ड फूड, अधिक नमक और चीनी वाले स्नैक्स शामिल हैं। ये फूड्स हेल्थ को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन असर इतना गहरा होता है कि उम्र पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

हॉट डॉग क्यों कम कर रहा है जिंदगी के 36 मिनट?

हॉट डॉग में सोडियम, प्रिजर्वेटिव्स और प्रोसेस्ड मीट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदेह हैं। इससे कैंसर का बढ़ता जोखिम, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट रोगों का खतरा बढ़ना, बॉडी में हानिकारक कंपाउंड्स का बनना, कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ना, कब्ज और पाचन समस्याएं इन सभी वजहों से हॉट डॉग को सबसे ज्यादा खतरनाक प्रोसेस्ड फूड माना गया है।

कौन से फूड बढ़ाते हैं जिंदगी?

अगर आप अपनी सेहत और लाइफस्पैन बढ़ाना चाहते हैं, तो इन फूड्स को रोजमर्रा की डाइट में हरी सब्जियां (ब्रोकली, पत्ता गोभी, फूलगोभी), साबुत अनाज, मेवे और बीज (अलसी, कद्दू के बीज, बादाम, अखरोट), फाइबर से भरपूर फल, घर पर बना ताजा खाना जरूर शामिल करें। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और लंबी उम्र में मदद करते हैं।

Updated on:
29 Nov 2025 11:34 am
Published on:
29 Nov 2025 11:34 am
Also Read
View All
Kyphosis: पीठ का आगे की ओर झुकना सिर्फ गलत पोश्चर नहीं, काइफोसिस हो सकती है वजह, जानें इसके लक्षण और कारण

Esophageal Cancer: बिना वजह वजन कम होना और सीने में जलन हो सकता है एसोफेगल कैंसर का संकेत, मेयो क्लिनिक से जानें लक्षण और कारण

Hemochromatosis: थकान, जोड़ों में दर्द और त्वचा का रंग बदलना कहीं शरीर में Iron Overload का संकेत तो नहीं? जानें हीमोक्रोमैटोसिस के लक्षण और कारण

Alwar News: सामान्य चिकित्सालय में 40 बेड का न्यू मेडिकल वार्ड तैयार, स्टाफ नहीं… मरीजों की देखभाल कैसे होगी?

डॉक्टर के पास जाने से लगता है डर? क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या होता है Latrophobia और कैसे करें कम