स्वास्थ्य

क्या है नोरोवायरस? Thanksgiving के बीच फैली ये बीमारी, 380 लोग इसकी चपेट में

Thanksgiving Norovirus: थैंक्सगिविंग पर नोरोवायरस केस बढ़ रहे हैं। जानें इसके लक्षण, बचाव और क्यों छुट्टियों में इसका खतरा दोगुना हो जाता है। पूरी गाइड पढ़ें।

2 min read
Nov 28, 2025
Thanksgiving Norovirus
Thanksgiving Norovirus (photo- freepik)

Thanksgiving Norovirus: अमेरिका में थैंक्सगिविंग का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं। ऐसे में वहां नोरोवायरस के। हाल के CDC डेटा के अनुसार, हाल ही में अमेरिका में नोरोवायरस के मामले बढ़े हैं। 15 नवंबर तक के सप्ताह में लगभग 14% टेस्ट पॉजिटिव आए, यानी 2,700 टेस्ट में से करीब 380 लोगों में ये वायरस पाया गया।

नोरोवायरस क्या है?

CDC के अनुसार, नोरोवायरस अमेरिका में उल्टी, दस्त और फूडबॉर्न बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। यह वायरस बहुत जल्दी फैलता है और पेट या आंतों में सूजन पैदा करता है। किसी को भी यह हो सकता है, लेकिन कच्चे ऑयस्टर या शेलफिश खाने से जोखिम बढ़ जाता है।

नोरोवायरस के लक्षण

वायरस से संक्रमित होने के 12-48 घंटे के अंदर लक्षण दिखने लगते हैं। आम लक्षणों में पेट में दर्द, मिचली और उल्टी, दस्त, बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द कभी-कभी यह डिहाइड्रेशन भी कर सकता है, जिसके संकेत पेशाब कम आना, मुंह और गला सूखा होना, चक्कर आना, बिना आंसुओं के रोना, असामान्य नींद या थकान शामिल हैं।

नोरोवायरस से बचने के तरीके

नोरोवायरस जल्दी फैलता है, लेकिन सावधानी बरतकर आप खुद और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। बार-बार हाथ धोएं, खासकर खाना खाने से पहले और बाद में। शेलफिश अच्छी तरह पकाएं, फल और सब्जियां धोकर ही खाएं। साफ-सफाई और डिसइंफेक्शन, संक्रमित सतहों को अच्छी तरह साफ करें। लॉन्ड्री गर्म पानी में धोएं। बीमार होने पर घर पर रहें, लक्षण खत्म होने के 48 घंटे तक बाहर न निकलें।

थैंक्सगिविंग के समय खास सावधानी

छुट्टियों में लोग नए-नए व्यंजन बनाते हैं और ज्यादा भीड़ में मिलते हैं। यही नोरोवायरस के फैलने के मौके बढ़ा देता है। इसलिए खाने को अच्छे से पकाएं। हाथों की सफाई का ध्यान रखें। ज्यादा भीड़ वाले इवेंट में सतर्क रहें। अगर हल्का सा भी लक्षण हो तो घर पर ही रहें। थैंक्सगिविंग का त्योहार खुशियों भरा होता है, लेकिन इस दौरान स्वच्छता और सावधानी बरतना जरूरी है। थोड़ा ध्यान देने से आप और आपके परिवार को नोरोवायरस जैसी बीमारी से बचाया जा सकता है।

Published on:
28 Nov 2025 01:40 pm