स्वास्थ्य

Winter Flu Prevention: नए साल के जश्न में न पड़ें बीमार! 25 साल के अनुभवी हार्ट सर्जन ने बताए फ्लू से बचने के 4 उपाय

Winter Flu Prevention: सर्दी के मौसम में होने वाली सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है फ्लू। नए साल के जश्न में जहां लोग सर्दी को भूलकर मग्न होंगे, उसी समय ठंड का फायदा उठाकर यह वायरस शरीर में प्रवेश कर सकता है। डॉ. जेरेमी लंदन, जो पिछले 25 वर्षों से हार्ट सर्जन हैं, उन्होंने इस नए साल के जश्न से पहले ही विंटर फ्लू से बचने के 4 सबसे सटीक उपाय सुझाए हैं। आइए जानते हैं कि कौन से उपाय हमें फ्लू से बचा सकते हैं।

2 min read
Dec 31, 2025
winter flu prevention

Winter Flu Prevention: जैसा कि हम सब जानते हैं कि सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बीमारियां बढ़ जाती हैं। सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर त्वचा की बीमारियां भी इस मौसम में बढ़ जाती हैं। हम अक्सर सोचते हैं कि ऐसा क्या करें कि इन बीमारियों से दूर रह सकें। बीमारियां अगर कोई जगह होतीं, तो शायद हम सब उनसे दूरी बनाकर रह पाते। सर्दियों में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी 'विंटर फ्लू' है।

जहां हम सब इस फ्लू से बचने के लिए अपने-अपने तरीके अपना रहे थे, वहीं डॉ. जेरेमी लंदन ने 2025 के अंतिम दिन, 31 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया है कि सर्दियों में फ्लू से बचने के लिए कौन-कौन से उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

New Year Health: इस नए साल अपनाएं ये 5 आदतें और अपने शरीर को रखें पूरे साल बिमारियों से दूर

क्या होता है सर्दियों का फ्लू?(Winter Flu)

फ्लू या मौसमी इन्फ्लुएंजा हमारे श्वसन तंत्र का बहुत जल्दी फैलने वाला संक्रमण होता है। दुनिया में व्याप्त वायरसों में यह बहुत तीव्र गति से फैलने वाला वायरस है। यह वायरस वैसे तो पूरे साल भर फैलता रहता है, लेकिन उत्तरी गोलार्ध में इसका कहर सर्दियों में ज्यादा देखने को मिलता है। यही कारण है कि इस नए साल के अवसर पर हमें इससे बचने के उपाय पहले से ही जान लेने चाहिए। नए साल के जश्न में लोग पार्टियों में इतने मशगूल होंगे कि सर्दी के कहर को भूल ही जाएंगे। बस यही समय होगा जब यह वायरस आक्रमण करेगा और ठंड का फायदा उठाकर शरीर में प्रवेश कर जाएगा।

फ्लू से बचने के तरीके क्या-क्या हैं?(Flu Prevention Habits)

नए साल के जश्न में इस वायरस के प्रकोप से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप बचाव के तरीके अपनाते हैं या नहीं? कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन ने 4 स्मार्ट हैक्स बताए हैं, जो हमें फ्लू से बचाकर नए साल की शुरुआत को और खास बना देंगे। ये 4 तरीके निम्न हैं:

1.स्वच्छता का पूरा ध्यान(Personal Hygiene)- डॉ. जेरेमी लंदन ने व्यक्तिगत स्वच्छता यानी पर्सनल हाइजीन का पूरा ध्यान रखने को कहा है। डॉ. लंदन का कहना है कि फ्लू हमारी आंखों और नाक के जरिए हाथों के संपर्क से फैलता है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि जब भी बाहर जाएं या कहीं से वापस आएं, तो अपने हाथों को अच्छे से साबुन से धोएं। डॉक्टर का कहना है कि फ्लू से बचना है तो साबुन या अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का उपयोग जरूर करें।

2. उचित टीकाकरण (Flu Vaccine)- डॉ. जेरेमी लंदन के अनुसार, अगर आपको फ्लू से बचना है तो सबसे पहले आपको फ्लू का टीकाकरण कराना होगा। डॉक्टर का कहना है कि फ्लू का टीका हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और यह पहले से ही शरीर को वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार कर देता है।

3. स्वास्थ्य के सबसे जरूरी तत्व (Winter Health Hacks)- डॉ. जेरेमी का कहना है कि हमारे शरीर की सेहत के लिए 7 से 8 घंटे की नींद, पर्याप्त और संतुलित आहार के साथ नियमित रूप से व्यायाम सबसे जरूरी भूमिका निभाते हैं। डॉ. जेरेमी ने इन तीन तत्वों को सेहत के 'तीन मजबूत स्तंभ' कहा है।

4. आवश्यक सप्लीमेंट्स (Immunity Boosting Supplements)- डॉक्टर का कहना है कि यदि आपको फ्लू और ठंड से बचना है, तो शरीर के लिए आवश्यक सप्लीमेंट्स का सेवन करें। विटामिन D, विटामिन C और जिंक, ये तीन ऐसे सप्लीमेंट्स हैं जिनकी सर्दियों में सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। फ्लू से बचना है तो अपने शरीर में इन तत्वों की कमी बिल्कुल भी न होने दें।

ये भी पढ़ें

Alcohol Cancer Risk: सावधान! 31st की पार्टी पड़ न जाए भारी, शराब का वो एक घूंट दे रहा है इन 3 तरह के कैंसर को दावत!

Also Read
View All

अगली खबर