हॉलीवुड

रिहाना से लेकर लेडी गागा तक, ये एक्ट्रेसेस हुईं डीपफेक का शिकार, तस्वीरें वायरल

Met Gala 2024: मेट गाला से रिहाना, लेडी गागा और कैटी पेरी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मजेदार बात ये है कि ये एक्ट्रेसेस मेट गाला पहुंची ही नहीं थी। इनकी डीपफेक तस्वीरें बनाकर वायरल कर दी गई हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा सच।

less than 1 minute read
May 07, 2024
Deep Fake Images of Rihanna, Lady Gaga and Katy Perry

मेट गाला 2024 (Met Gala 2024) में दुनियाभर के सितारे इकठ्ठा हुए। कई जाने-माने सितारे इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाए। इस फेहरिस्त में रिहाना, कैटी पेरी और लेडी गागा जैसी सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है। लेकिन ये सेलिब्रिटीज AI के गलत इस्तेमाल का शिकार हो गई हैं।

मेट गाला 2024 के नाम पर डीपफेक तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई स्टार्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के डीपफेक टूल के गलत इस्तेमाल का शिकार हो चुकी हैं। इन तस्वीरों को देख लोग गच्चा खा रहे हैं। अब मेट गाला 2024 में हिस्सा लेने वाले स्टार्स की फोटोज के साथ खिलवाड़ हुआ है। इस लिस्ट में रिहाना, कैटी पेरी और लेडी गागा तक की तस्वीरें को डीपफेक टूल से एडिट करके शेयर किया जा रहा है। तीनों ही सेलिब्रिटीज इस इवेंट में शामिल ही नहीं हुए हैं।

मेट गाला (Met Gala 2024) के इस इवेंट में रिहाना (Rihanna) की तस्वीरें देख फैंस चकरा गए हैं। उन्होंने इस फैशन इवेंट में शामिल नहीं हुईं थीं। उनकी फोटो खूब वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें फ्लू हो गया था इसलिए वो शो का हिस्सा नहीं बन सकी थीं।

कैटी पेरी (Katy Perry) की AI इमेजेज भी खूब वायरल हो रही हैं। कैटी इस साल मेट गाला 2024 (Met Gala 2024) में शामिल नहीं हुई लेकिन इवेंट से उनकी फोटो वायरल हो रही है। कैटी पेरी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए अपने फैंस को आगाह किया।

पॉप स्टार सिंगर लेडी गागा (Lady Gaga) की तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लेकिन आपको बता दें कि ये तस्वीर पूरी तरह से झूठी हैं। AI की मदद से फोटो से खिलवाड़ करने वालों ने उन्हें रेड कार्पेट तक पहुंचा दिया है।

Updated on:
07 May 2024 02:08 pm
Published on:
07 May 2024 02:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर