घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Signs of low platelets in blood: शरीर में 6 लक्षण दिखने लगें तो समझ लें खून में तेजी से कम हो रहा प्लेटलेट्स

Platelets in blood: डेंगू-चिकनगुनिया में ही नहीं, आम बुखार में भी कई बार प्लेटलेट्स खून में कम होने लगता है। प्लेटलेट्स कम होना जानलेवा हो सकता है।

2 min read
Jun 05, 2022
6 signs indicating low platelets in blood

खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर शरीर में कई तरह के संकेत मिलते हैं। इसलिए अगर आप डेंगू-मलेरिया या मंकीपॉक्स के ग्रस्त नहीं भी हैं और सामान्य से ज्यादा तेज बुखार महसूस कर रहे तो अपने प्लेटलेट्स पर नजर रखें।

तो चलिए जानें कि किन चीजों को खाने से प्लेटलेट्स बढ़ता है और किन चीजी प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर नहीं खाना चाहिए। साथ ही प्लेटलेट्स कम होने पर शरीर में क्या संकेत नजर आते हैं।

प्लेटलेट्स का जानिए काम
प्लेटलेट्स ऐसी ब्लड सेल्स होती हैं जो ब्लीडिंग को रोकने में मदद करती हैं। प्लेटलेट्स ब्लड क्लॉट्स करती हैं और जब भी चोट या कट शरीर पर लगता है तो प्लेटलेट्स ही खून जमाने के काम आती हैं।

शरीर मे प्लेटलेट्स कम होने से खतरा
प्लेटलेट्स संख्या कम होने पर थ्रोम्बोसाइटोपेनिया नामक बीमारी हो जाती है। इसमें खून बेहद पतला हो जाता है बहता रहता है। दांत,नाक, स्टूल या इंटरनल ब्लीडिंग भी होने लगती है।

जानिए कितना होना चाहिए खून में प्लेटलेट्स
नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टिट्यूट के मुताबिक, एडल्ट्स के खून में प्लेटलेट्स की रेंज 150,000 से 450,000 प्लेटलेट्स प्रति माइक्रोलीटर होती है। जब किसी व्यक्ति के खून में प्लेटलेट्स काउंट 150,000 प्रति माइक्रोलीटर से घट जाता है तो इसे लो प्लेटलेट्स कहा जाता है।

लो प्लेटलेट्स के लक्षण
1. नाक से खून आना
2. मसूड़ों से खून आना
3. यूरिन में खून का आना
4. स्टूल में खून दिखना
5. पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना
6. स्किन पर नीले-भूरे रंग के धब्बे पड़ना

इन चीजों से बढ़ाएं प्लेटलेट्स की संख्या
विटामिन सी, के, डी और सी के साथ बी कांप्लेक्स आदि के साथ ही पोटेशियम-मैग्निशियम, फोलेट, और जिंक युक्त चीजें लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
05 Jun 2022 11:20 am
Also Read
View All