घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home and natural remedies : जाने फेस योगा के फायदे , इसे करने का क्या है सही समय।

यदि आप भी करना चाहते हैं अपने फेस मसल्स को लिफ्ट और बनाना चाहते हैं अपने फेस को अट्रैक्टिव ग्लोइंग । तो एक बार आपको फेस योगा जरूर ट्राई करना चाहिए।

2 min read

नई दिल्ली। जिस प्रकार आपके शरीर को फिट रखने के लिए योगा या कोई फिजिकल वर्क आउट जरूरी है । उसी प्रकार फेस मसल्स को भी एक्टिवेट करने के लिए फेस योगा एक महत्वपूर्ण एक्टिविटी है। आज के इस आर्टिकल में हम फेस योगा के बारे में डिटेल में जानेंगे। और समझेंगे इसे करने का सही समय क्या है।

जैसे मसल्स को एक्टिवेट करने के लिए हम बॉडी योगा करते हैं उसी प्रकार फेस योगा हमारे देश के मसल को एक्टिवेट करता है।
एक बात तो तय है कि जिस प्रकार किसी भी फिजिकल वर्क आउट का असर 1 दिन में नहीं मिलता। फेस योगा का असर भी आपको 1 दिन में नहीं मिलेगा। समयानुसार रेगुलर प्रैक्टिस करने पर आपको अपने फेस पर फेस योगा के फायदे दिखने लगेंगे।

फेस योगा के फायदे
1. फेस योगा करने से चेहरे में खून का संचार को बढ़ाया जाता है जो चेहरे की त्वचा को कसाव देता है। फेस योग करते समय चेहरे की नसों में तेज खिंचाव होता है जिससे चेहरे की झुर्रियां कम होती है। फेस योगा से गाल, आंख, चिन, गला और माथे की त्वचा में कसावट आती है और बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नजर नहीं आता।

2. फेस योगा आपको डार्कसर्कल से भी राहत दिलाता है । अपनी आंखों की चारों ओर उंगलियों को एक फिक्स तरीके में घुमाने से यहां के ब्लड सरकुलेशन में वृद्धि होती है । जिससे आपके अंडर आई डार्क सर्कल से आपको छुटकारा मिलता है।

फेस योगा करने का सही समय
जिस प्रकार किसी भी फिजिकल वर्क आउट या योगा को करने का एक फिक्स समय होता है। उसी प्रकार से फेस योगा करने का भी समय फिक्स होता है। सुबह-सुबह किए गए वर्कआउट का असर माना जाता है कि सबसे ज्यादा होता है ।उसी प्रकार फेस योगा के लिए भी एक निर्धारित समय है। कहते हैं कि सुबह सूर्योदय के समय या शाम के सूर्यास्त के समय फेस योगा की प्रैक्टिस करने से इसका असर दुगनी तेजी से होता है।

योग जैसे आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, वैसे ही आपके चेहरे के लिए भी लाभकारी है। आपके चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए हम इस लेख में कुछ ‘फेस योगा’ के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप चेहरे की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं। कई लोगों को डबल चीन की शिकायत होती है फेस योगा के डेली प्रैक्टिस थे आप डबल चीन से भी छुटकारा पा सकते हैं।

Updated on:
02 Oct 2021 01:23 pm
Published on:
02 Oct 2021 01:21 pm
Also Read
View All