घरेलू और प्राकृतिक उपचार

आंखों की सूजन और दर्द को चुटकियों में दूर कर देंगे ये घरेलू नुस्खे

आँखों की सूजन और दर्द से राहत पाने में यह उपाय भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर

2 min read
आंखों की सूजन और दर्द को चुटकियों में दूर कर देंगे ये घरेलू नुस्खे

लंबे समय तक काम करने, ठीक से नींद पूरी न होने या थकावट के कारण कई बार आँखों में सूजन या दर्द की शिकायत हो सकती है। जिसके कारण आप और बीमार नजर आ सकते हैं। ऐसे में जानते हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खों के बारे में जो आँखों की सूजन के साथ-साथ दर्द को भी कम करने में सहायक हो सकते हैं...

1. टी बैग्स
सूजी हुई आँखों आपको सबके सामने असहज महसूस करवा सकती हैं। ऐसे में आँखों की सूजन को कम करने के लिए टी बैग्स का इस्तेमाल काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए आप ग्रीन टी के 2 बैग्स लेकर उन्हें हल्का सा पानी में डुबोकर ठंडा होने के लिए थोड़ी देर फ्रीजर में रख दें। इसके बाद दोनों आँखों पर एक-एक टी बैग रखकर करीबन आधे घंटे के लिए छोड़ दें। और फिर टी बैग्स हटाकर ठंडे पानी से आँखें और चेहरा धो लें।

2. विटामिन ई तेल
एक कटोरी में ठंडा पानी लेकर उसमें 4-5 बूंदे विटामिन ई ऑयल की डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से आँखों पर लगभग 15-20 मिनट के लिए लगाते रहें। इससे आँखों की सूजन में काफी आराम मिलेगा।

3. दूध
इस उपाय को आजमाने के लिए आइस ट्रे में दूध डालकर इसके क्यूब्स जमा लें। उसके बाद उन क्यूब्स को सूती कपड़े में बांधकर लगभग 15-20 मिनट तक आँखों पर सिंकाई करें।

4. कॉफी पाउडर
आँखों की सूजन और दर्द से राहत पाने में यह उपाय भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दोनों आँखों के नीचे लगा लें। करीबन 10-15 मिनट तक इस लेप को लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से आँखें और चेहरा धो कर मुलायम तौलिए से पोंछ लें।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Updated on:
26 Mar 2022 04:13 pm
Published on:
26 Mar 2022 04:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर