घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Eye Care Tips: कहीं प्रदूषण में आंखें ना हो जाएं खराब, आंखों के बचाव के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक डॉक्टर के ये उपाय

Eye Care Tips: प्रदूषण में आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं। आंखों के बचाव के लिए डॉक्टर के बताए ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

3 min read
Nov 20, 2024
Protect Eyes From Pollution

Eye Care Tips:प्रदूषण में स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है। खासकर, ऐसे समय में आंखों पर अधिक असर पड़ता है। आंखों में जलन, आंख लाल होना, आंखों से पानी आदि इत्यादि समस्याएं प्रदूषण के कारण आंखों को हो रही हैं। ऐसे में आंखों को बढ़ते वायु प्रदूषण के दौरान बचाकर (Protect Eyes From Pollution) रखना जरूरी है। आयुर्वेदिक डॉ अर्जुन राज इसको लेकर कहते हैं, अगर आप इस बात को नजरअंदाज करते हैं तो आपकी आंखें डैमेज भी हो सकती हैं। इसलिए प्रदूषण के दौरान आंखों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आयुर्वेदिक विधि सही है। घर पर ही कुछ उपायों को अपनाकर आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

प्रदूषण के कारण आंखों में होने वाली समस्याएं (How does air pollution cause eye problems)

प्रदूषण के कारण आंखों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इससे कई तरह की समस्याएं आंखों में देखने को मिलती है। इस बात की जानकारी American Academy of Ophthalmology की शोध में दी गई है जिसे आप साधारण तौर पर नीचे दी गई बातों से समझ सकते हैं।

-एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस (allergic conjunctivitis)

-आंखों में दर्द होना

-आंखों में जलन होना

-आंख का लाल होना

-आंखों से पानी निकलना

आयुर्वेदिक तरीके से ऐसे रखें आंखों को सुरक्षित (Ayurvedic Ways for Eye Care)

Ayurvedic Doctor Advice For Eye Care: आयुर्वेदिक डॉ अर्जुन राज बताते हैं कि आयुर्वेद में कई तरीकों से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। आंखों को हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज, कुछ चीजों को आंखों पर लगाने से आंखें स्वस्थ रह सकती हैं।

आंखों के लिए विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स जरूरी (Best Foods For Healthy Eyes)

आंखों के लिए विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर खानपान जरूरी है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंवला जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें।

आंखों की साफ-सफाई है बेहद जरूरी (wash eyes with cold water)

प्रदूषण के दौरान आंखों को साफ रखना बेहद जरूरी है। इसलिए जब भी बाहर से आएं तो आंखों को साफ व ठंडा पानी से अच्छी तरह से धोएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आंखों में पड़े धूल या अन्य कण नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आंखों पर इन चीजों को जरूर लगाएं (Best eye drops for pollution)

डॉ अर्जुन ये भी बताते हैं कि आंखों में बेहतर गुणवत्ता वाले गुलाब जल की कुछ बूंदों को डालने से आंखें साफ रहती हैं। साथ ही त्रिफला को रात भर पानी में रखें और सुबह छानकर उससे आंखों को साफ करें, इससे आंखों की जलन से राहत मिल सकती है। साथ ही आंखों की पलकों पर काजल की तरह शुद्ध देसी घी को लगाएं।

प्रदूषण में बाहर निकलते समय रखें ये ख्याल (Eye Safety From Pollution)

साथ ही प्रदूषण के समय बाहर निकलते समय आंखों का ख्याल रखें। इसके लिए आपको आंखों को बचाने के लिए चश्मा पहनना चाहिए जो आंखों को पूरी तरह कवर कर ले। साथ ही बाइक या स्कूटी पर जा रहे हैं तो हेलमेट के शीशा से भी कवर कर सकते हैं। अंत में डॉ अर्जुन ये भी कहते हैं कि अगर आपकी आंखों में अधिक समस्या रहती है या किसी चीज से एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज कराएं।

Updated on:
21 Nov 2024 12:14 pm
Published on:
20 Nov 2024 06:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर