घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Health News : सोंठ और शहद का रामबाण इलाज, खांसी-जुकाम से तुरंत छुटकारा

Dry Ginger and Honey Benefits: शहद में सोंठ मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शहद और सोंठ कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। शहद में सोंठ मिलाकर खाने से खांसी-जुकाम की समस्याएं दूर होती है।  

2 min read
Nov 30, 2023
ginger and honey benefits

Dry Ginger and Honey Benefits: शहद में सोंठ मिलाकर सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। शहद और सोंठ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि रूप में किया जाता है। शहद और सोंठ कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। खांसी-जुकाम से राहत पाने के लिए शहद में सोंठ मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। साथ ही इसका सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। तो आइए जानते हैं शहद में सोंठ मिलाकर सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

शहद में सोंठ मिलाकर खाने के फायदे
खांसी-जुकाम से राहत दिलाने में फायदेमंद
खांसी-जुकाम से राहत पाने के लिए शहद में सोंठ मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद के साथ सोंठ मिलाकर खाने से खांसी-जुकाम से राहत मिलती है। इसके लिए 1 चम्मच शहद और इसमें थोड़ी सी सोंठ मिलाकर सेवन करें।

गले की खराश से राहत दिलाने में फायदेमंद
गले की खराश से राहत पाने के लिए शहद में सोंठ मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद के साथ सोंठ मिलाकर खाने से गले की खराश से राहत मिलती है।

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शहद में सोंठ मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद के साथ सोंठ मिलाकर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, कब्ज, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द से राहत दिलाने में भी मदद करता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
30 Nov 2023 03:45 pm
Published on:
30 Nov 2023 03:42 pm
Also Read
View All