जैसे कि हम स्किन को ग्लोइंग बना के रखने के लिए तरह-तरह के चीजों और उपायों का इस्तेमाल करते रहते हैं। उसी प्रकार दातों की सेहत और उन्हें चमकदार बना के रखने लिए आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहें हैं। जिनकी मदद से आपके दांत भी मोती जैसे सफ़ेद हो सकते हैं।
नई दिल्ली। दांत की साफ़-सफाई और मजबूती भी उतनी ही जरूरी है जितनी हम अपने बॉडी की केयर करते हैं। दांत हमारे मुस्कराहट को बयां करते हैं। आपको बताते चलें कि सुन्दर दांत पाना किसकी इच्छा नहीं होती है। पर लोग इसका ठीक से ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण पीले पन के साथ-साथ अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है। तो ऐसे में जानते हैं इन नेचुरल उपायों के बारे में जो हमारे दातों को सफ़ेद रखने में और मजबूत बना के रखने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती हैं।
रोजाना करें ब्रश
इस बात को तो हम बचपन से पढ़ते आएं हैं कि रोज ब्रश करके ही सोना चाहिए। लेकिन आपको बताते चलें कि सुबह ही नहीं बल्कि रात को सोने से पहले भी दातों की सफाई करनी जरूरी होती है। क्योंकि गंदगी जमा होने लगती है। ऐसे में सोने से पहले ब्रश करते हैं तो ये सभी प्रकार के बक्टेरिया निकल जाते हैं। दांत सफ़ेद तो रहते ही हैं साथ ही साथ मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर हो जाती है।
सेब का सेवन
सेब सेहत के लिए ही तो बहुत अच्छा होता ही है। सेब को यदि आप छिलके सहित खाते हैं तो ये सेहत के साथ-साथ दातों को भी सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए रोजाना एक सेब का सेवन आपको जरूर करना चाहिए।
सब्जियां
सब्जियों का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता है। सब्जियों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जो एसिडिक के लेवल को कम कर देता है। सब्जियों में आप पालक,गोभी,ब्रोकली,मेथी,मशरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सेहत के साथ-साथ दातों के हेल्थ को भी फायदा पहुंचाएगी।
खट्टे फल
खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। जो दातों को लंबे समय तक मजबूत रखने में मदद करती है। वहीं इसमें नेचुरल एजेंट होता है जो कि दांत को सफ़ेद बना के रखने में कारगर होता है होता है। संतरा,स्ट्रॉबेरी,नींबू आदि चीज़ों को खा सकते हैं।