Home Remedies: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को बार-बार पानी पीने के बाद भी उनकी प्यास नहीं बुझती है। क्योंकि गर्म मौसम की वजह से ज्यादातर लोगों को जरूरत से ज्यादा प्यास लगने की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय इस समस्या से राहत दिला सकते है।
Home Remedies: गर्मी और तेज धूप के कारण प्यास लगना आम बात होती है। गर्मियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए। लेकिन कई बार, बार-बार पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझती है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी है जिनको अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में, जो बार बार प्यास लगने की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।
प्यास बुझाने के घरेलू उपाय
1. खीरा
बार बार पानी पीने के बाद भी नही बुझती प्यास से छुटकारा दिलाने में खीरा बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि खीरा फाइबर और पानी से भरपूर होता है, जो प्यास बुझाने में मदद करता है। साथ ही खीरा खाने से लंबे समय तक प्यास नहीं लगती है।
यह भी पढ़े: रात में सोने से पहले भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान
2. पुदीना
बार बार पानी पीने के बाद भी नही बुझती प्यास से छुटकारा दिलाने में पुदीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पुदीना पानी पीने से ठंडक महसूस होती है और प्यास भी जल्दी नही लगती है।
3. शहद
बार बार पानी पीने के बाद भी नही बुझती प्यास से छुटकारा दिलाने में शहद बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पानी में शहद मिलाकर कुल्ला करने से बार बार प्यास लगने की समस्या दूर होती है और प्यास भी जल्दी नही लगती है।
यह भी पढ़े: सरसों के बीज के है कई फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक
4. लौंग
बार बार पानी पीने के बाद भी नही बुझती प्यास से छुटकारा दिलाने में लौंग बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि लौंग को मुंह में रखकर चूसने से बार बार प्यास लगने की समस्या दूर होती है और प्यास भी जल्दी नही लगती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।