Stomach Heat And Burning Problem: गर्मी में यदि पेट में हो रही दर्द और जलन की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय बेहद काम आ सकते हैं, जानिए इनसे होने होने वाले इन फायदों के बारे में।
Stomach Heat And Burning Problem:गर्मी के मौसम में खान-पान से और डाइट से पेट से जुड़ी कई समास्याएं होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है, वहीं ज्यादा तेल-मसाले युक्त चीजों को खाने से पेट में जलन और दर्द की समस्या बढ़ने लग जाती है। ऐसे में लोगों को कब्ज, पेट दर्द, पेट में गैस की समस्या अधिक बढ़ जाती है। इसलिए जानिए कि यदि आप पेट से जुड़ी इन समस्याओं से परेशान रहते हैं तो ये घरेलू उपाय बेहद काम आ सकते हैं। इन चीजों की तासीर ठंडी होने के कारण, ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करती है।
सौंफ
सौंफ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलती है, वहीं ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है। यदि आप पेट की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं और पेट में ठंडक पहुँचाना चाहते हैं तो सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
तुलसी का करें इस्तेमाल
तुलसी कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होते हैं, ये पेट में एसिड से जुड़ी कई समस्यायों से निजात दिलाते हैं, वहीं तुलसी का सेवन मसालेदार भोजन को डाइजेस्ट करने में भी मदद करते हैं। इसलिए तुलसी का सेवन कर सकते हैं।
इलायची
गर्मी के मौसम में इलायची का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है, इलायची तासीर में ठंडी होती है। इससे पेट को ठंडक मिलती है, यदि आपके पेट में एसिड बन रहा है तो इलायची का सेवन कर सकते हैं। इसलिए रोजाना इलायची का सेवन करना चाहते हैं तो इलायची का सेवन कर सकते हैं।
पुदीना
यदि आपके पेट में गर्मी हो रही है तो पुदीना का सेवन करें, पुदीना में एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन पेट में गर्मी, जलन और पेट में बनने वाले एसिड को शांत कर देता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।