दांत दर्द कि समस्या आजकल एक आम समस्या बन गई है,दातों में दर्द होने के पीछे अनेकों कारण हो सकते हैं जैसे कि दातों में सड़न, कीड़े लग जाना, ठीक से साफ़ न रखना आदि। यदि आप भी इन समस्याओं से परेशान रहते हैं तो ऐसे में ये घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
नई दिल्ली। दातों में दर्द की बात करें तो कई बार ये असहनीय हो जाती है। दांत में दर्द होने के पीछे भी कई कारण हो सकते हैं जैसे कि दातों को सही से साफ़ न रखना, सड़न का हो जाना, कैल्शियम की कमी, किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन हो जाना आदि। इससे दांत धीरे-धीरे कमजोर होते हुए भी चले जाते हैं। हम में से बहुत लोग दांत दर्द होने पर कई सारी दवाओं का सेवन कर लेते हैं तब भी उनको दांत के दर्द की समस्या से राहत नहीं मिलती है। आज हम आपको इनसे दूर करने के कुछ आसान से उपायों के बारे में बतायेंगें। इन घरेलू नुस्खों को आप यदि अपनाते हैं तो आपको दांत दर्द कि समस्या से काफी हद तक लाभ मिल सकता है।