
नई दिल्ली। दांत के दर्द को झेल पाना कई बार बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ये इतना ज्यादा असहनीय होता है कि इसको झेल पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। दांतों में झनझनाहट को झेल पाना कई बार बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। दांत दर्द के पीछे अनेकों कारण हो सकते हैं। जैसे कि कैविटी, मसूड़ों में दर्द, दांत का पेन आदि। वहीं यदि आपके भी दांत में एकदम से दर्द शुरू हो जाता है तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। ये घरेलू उपाय आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकते हैं। ये दर्द से भी राहत दिलाएंगे और आप दांत भी मजबूत होते जाएंगें।
लहसुन का पेस्ट
यदि आप दांत दर्द की समस्या से परेशान हैं तो लहसुन बहुत ही ज्यादा कारगर और फ़ायदेमन्द साबित हो सकता है। सबसे पहले आप लहसुन का पेस्ट बनायें और इसमें आप सेंधा नामक को थोड़ा सा मिला लें। अब इस पेस्ट को दांत में होने वाले दर्द की जगह पर अच्छे से लगाएं। आप देखेंगें कि थोड़ी देर में ही दांत में होना वाला दर्द पहले से काफी हद तक कम हो जाएगा। और आपको राहत का अहसास होगा। वहीं लहसुन का सेवन शरीर में भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है।
लौंग का तेल
लौंग का तेल सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। वहीं दांत दर्द की समस्या को कम करना चाहते हैं तो भी लौंग का तेल आपको फायदा पंहुचा सकता है। लौंग अनेकों एंटी बैक्टीरियल जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो दर्द की समस्या से राहत दिलाने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है। जिस जगह भी दांत में दर्द हो रहा है वहां आप लौंग को दबा के रख सकते हैं। साथ ही साथ लौंग के तेल को भी आप दांत में लगा सकते हैं। इससे दर्द में बहुत ही ज्यादा आराम मिलेगा। इसलिए यदि दांत के दर्द से आप परेशान हैं तो लौंग का तेल आपको फायदा पहुंचाने का काम कर सकता है।
गर्म पानी की सिकाई
यदि आप गर्म पानी से सिकाई करते हैं तो इससे काफी ज्यादा लाभ मिलता है। गर्म पानी में यदि सेंधा नमक डाल के सेवन करते हैं तो इससे काफी ज्यादा लाभ मिलता है। दांत की सिकाई करने के लिए आप पानी को हल्का सा गर्म करें नमक डाल के। फिर इसे घूंट-घूँट करके दातों कि सिकाई करें। इससे दांत के दर्द में काफी ज्यादा लाभ मिलेगा। वहीं दांत में होना वाला दर्द भी कम हो जाएगा। गर्म पानी का सेवन दर्द से निजात दिलाता ही है। साथ ही साथ इसके और भी अनेकों फायदे होते हैं जैसे कि वजन के नियंत्रण के लिए, खांसी-जुकाम जैसी बीमारी को दूर करने में भी मददगार होता है।
कलोंजी का तेल
कलौंजी का तेल बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। कलोंजी का तेल दांत दर्द की समस्या से आराम दिलाने में बहुत ही ज्यादा मदद्गार होता है। आप कलोंजी के तेल को दर्द वाली जगह में लगा के छोड़ दें फिर थोड़ी देर में गुनगुने पानी से कुल्ला करें। थोड़ी देर में दांत दर्द की समस्या से काफी ज्यादा लाभ मिलेगा। वहीं यदि इससे आराम नहीं मिलता है तो रुई में अच्छे से कलौंजी के तेल को रुई में डुबो कर रखें। उसके बाद कुल्ला करें, इससे आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा। कलोंजी के तेल सेहत से लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकते हैं।