30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Benefits Of Garlic: लहसुन को रोजाना करें अपने डाइट में शामिल होंगें ये फायदे

Health Benefits Of Garlic: लहसुन खाने के एक नहीं अनेक फायदे होते हैं। इसलिए आयुर्वेद में भी लहसुन को औषिधि ही माना गया है। आपको रोजाना अपनी डाइट में लहसुन का सेवन करना चाहिए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 17 Sep 2021, 3:35 PM IST

Health Benefits Of Garlic

Health Benefits Of Garlic

नई दिल्ली। Health Benefits Of Garlic: लहसुन खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ सेहत के लिए इसका सेवन भी बहुत लाभदायक माना जाता है। लहसुन का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे कि खाने में मसाले के रूप में,इसकी चटनी के रूप में आदि। ये शरीर को कई पप्रकार के फायदे पहुंचाता है। जैसे कि वजन कंट्रोल करने में, डायबिटीज जैसी बीमारी से बचा कर रखने में और सर्दी-जुकाम को दूर करने में भी इसका सेवन लाभदायक माना जाता है। आपको अपनी डाइट में लहसुन का सेवन किसी न किसी प्रकार से जरूर करना चाहिए। ताकि बीमारियां दूर रहें और आप फिट बने रहें।
जानते हैं लहसुन से होने वाले और फायदों के बारे में

पेट की बीमारियों को करता है दूर
यदि आपके पेट में दिक्कतें रहती हैं जैसे कि कब्ज,गैस बनना,डायरिया आदि। तो इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का उपयोग कर सकते हैं। ये पेट की दिक्कतों को दूर करेगा और फायदा भी पहुँचाएगा। पेट की समस्या को दूर करने के लिए आप खाली पेट लहसुन की कलियों को पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

सर्दी-जुखाम से बचाता है लहसुन
लहसुन का सेवन सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से शरीर में सुरक्षा प्रदान करता है। लहसुन में अनेकों फायदेमंद तत्त्व पाए जाते हैं जो शरीर को साधारण बीमारी से दूर रखते हैं। इसलिए रोजाना आपको लहसुन अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

हाई बीपी के मरीजों के लिए होता है लाभदायक
माना जाता है की लहसुन खाने से हाई बीपी की समस्या से आराम मिलता है। लहसुन का सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल
करने में काफी हद तक लाभदायक होता है। इसलिए अगर आप हाई बीपी से ग्रसित हैं तो लहसुन का सेवन खाने में कर सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है लहसुन का सेवन
रिसर्च के दौरान पता चला है कि लहसुन का सेवन यदि आप करते हैं तो आपके एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल में गिरावट आती है। जो कि उनके लिए लाभदायक होती है जो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रसित होते हैं। इसलिए लहसुन का सेवन आपको रोजाना करना चाहिए।

डाइजेशन के लिए अच्छा होता है लहसुन का सेवन
यदि आपके डाइजेशन में समस्या रहती है तो लहसुन का सेवन लाभदायक हो सकता है। खाली पेट सुबह-सुबह लहसुन की तीन से चार कलियों का सेवन करने से डाइजेशन अच्छा बना रहता है। और ये भूख को खोलने का भी काम करता है।

हड्डियों के विकास के लिए फायदेमंद होता है लहसुन
हड्डियों की बीमारी को दूर रखने में लहसुन का सेवन लाभदायक माना जाता है। लहसुन ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी बीमारी को दूर करने में फायदा पहुंचाता है। इसी के साथ ये एस्ट्रोजेन के लेवल को सुधारता है। जिससे की हड्डियां की सेहत में सुधार होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।