31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Globus Sensation Cause: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ महसूस होता है? जानें ग्लोबस सेंसेशन क्या है, इसके कारण और राहत पाने के उपाय क्लीवलैंड क्लिनिक और एनसीबीआइ से।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Updated: 31 Oct 2026, 7:58 AM IST

A person holding their throat feeling discomfort due to globus sensation or throat tightness.

ग्लोबस सेंसेशन के कारण गले में हर समय कुछ अटका हुआ सा महसूस हो सकता है, जो अक्सर तनाव या एसिडिटी से जुड़ा होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Globus Sensation Symptoms: क्या आपको अक्सर ऐसा महसूस होता है कि आपके गले में बलगम, गोली या कोई टुकड़ा सा अटका हुआ है? लाख कोशिश करने के बावजूद आप उसे न तो अंदर निगल पाते हैं और न ही बाहर थूक पाते हैं। अगर ऐसा है, तो आप अकेले नहीं हैं। मेडिकल भाषा में इस अजीब सी स्थिति को ग्लोबस सेंसेशन (Globus Sensation) कहा जाता है। कई बार लोग इसे किसी गंभीर बीमारी या गले के कैंसर का डर मानकर घबरा जाते हैं, लेकिन असलियत इससे काफी अलग है। आइए क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के आधार पर समझते हैं कि आखिर यह समस्या क्यों होती है और इससे कैसे राहत पाई जा सकती है।

क्या सच में गले में कुछ फंसा होता है?

एनसीबीआइ के अनुसार, सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि ग्लोबस सेंसेशन सिर्फ एक अहसास यानी भ्रम जैसा होता है, वास्तव में गले में कोई चीज फंसी नहीं होती। जब आप कुछ खाते या पीते हैं (जैसे खाना या पानी), तो यह अटका हुआ अहसास या तो गायब हो जाता है या कम हो जाता है। इसका मतलब है कि आपका निगलने का सिस्टम (Swallowing mechanism) अंदर से बिल्कुल ठीक काम कर रहा है, बस गले की मांसपेशियां या नसें किसी वजह से इस तरह का संकेत दिमाग को भेज रही हैं।

गले में ऐसा महसूस होने के पीछे क्या मुख्य वजहें हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक के विशेषज्ञों के अनुसार, इसके कई शारीरिक और मानसिक कारण हो सकते हैं;

  • एसिड रिफ्लक्स (GERD)।
  • तनाव, चिंता और घबराहट (Stress & Anxiety)।
  • गले की मांसपेशियों में खिड़की या जकड़न (Muscle Tension)।
  • साइनस और पोस्ट-नेसल ड्रिप।

कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

ज्यादातर मामलों में ग्लोबस सेंसेशन खतरनाक नहीं होता और मानसिक तनाव या एसिडिटी कम होने पर अपनेआप ठीक हो जाता है। लेकिन कुछ लक्षण ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए;

  • अगर आपको खाना या पानी निगलने में सचमुच तेज दर्द होता है।
  • बिना किसी वजह के तेजी से वजन कम होने लगे।
  • गले में कोई गांठ या सूजन बाहर से साफ दिखाई दे।
  • खाना निकलते वक्त भोजन बार-बार गले में अटकने लगे (डिस्फेजिया)।

इस असहजता से राहत पाने के उपाय

  • तनाव को मैनेज करें।
  • एसिडिटी पर कंट्रोल रखें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • बार-बार गला साफ करना बंद करें।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल