घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies for Indigestion: खट्टी डकार से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home Remedies for Indigestion: खट्टी डकार अक्सर गले और सीने में जलन का अहसास कराती हैं। खान-पान में जाने-अनजाने कई तरह की लापरवाही से यह समस्या हो सकती है। डकार आने की समस्या को बर्पिंग भी कहा जाता है। भोजन अच्छे से नहीं पचने की वजह से भी लोगों को बदहजमी होती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को खट्टी डकार आने लगती हैं।  

2 min read
Home Remedies for Indigestion: खट्टी डकार से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
Home remedies to get relief from indigestion

नई दिल्ली। Home Remedies for Indigestion: खट्टी डकार आना एक सामान्य समस्या है। डकार आने की समस्या को बर्पिंग भी कहा जाता है। डकारें अपच के कारण पैदा होती हैं और अपच धूम्रपान, तनाव, कोल्ड ड्रिंक, शराब के सेवन आदि से पैदा होता है। ऐसे में डकार के साथ पेट में जलन, उल्टी, पेट फूलने की समस्या, पेट में दर्द गले में जलन आदि की समस्याएं भी हो जाती हैं। भोजन अच्छे से नहीं पचने की वजह से भी लोगों को बदहजमी होती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को खट्टी डकार आने लगती हैं जिसकी वजह पूरा दिन खराब हो जाता है। खट्टी डकार को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं। जिसे अपना कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। तो आइये हम आपको बताते हैं खट्टी डकार दूर करने के घरेलू उपाय।

खट्टी डकार के राहत पाने के घरेलू उपाय

सौंफ और मिश्री :

अगर आपको रात के समय खट्टी डकार की समस्या आ रही है तो नींबू पानी और दही का सेवन बिल्कुल न करें। ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात के समय आप सौंफ के साथ मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी। दरअसल, सौंफ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट में गैस नहीं बनने देता जबकि मिश्री से पेट को ठंडक मिलती है।

नींबू पानी :

सीने में जलन और खट्टी डकार से छुटकारा पाने के लिए नींब पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। नींबू पानी को आप सुबह के समय अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है। साथ ही नींबू पानी वजन को कंट्रोल में रखने में भी मददगार माना जाता है। खट्टी डकार से छुटकारा पाने के लिए नींबू पानी में काला नमक मिलाकर सेवन करें।

जीरा :

जीरे को हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जीरा पेट की समस्यायों के लिए बेहद असरकारी होता है। खट्टी डकार आने पर जीरे को भून कर खाने से आराम मिलता है। जीरे का डेली इस्तेमाल करने से गैस और डकार की समस्या से बचा जा सकता है।

हींग :

हींग को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. गैस या खट्टी डकार की समस्या में हींग का इस्तेमाल करना चाहिए। हींग को पानी में घोलकर पीने से पेट का भारीपन और खट्टी डकार को कम किया जा सकता है।

इलायची :

खट्टी डकार की समस्या को कम करने के लिए इलायची का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इलायची के सेवन से गैस और खट्टी डकारों से राहत मिल सकती है।

Updated on:
24 Nov 2021 02:21 pm
Published on:
24 Nov 2021 02:19 pm