घरेलू और प्राकृतिक उपचार

दांत में कीड़े के लगने की समस्या से रहते हैं परेशान, ये घरेलू उपाय आपके आ सकते हैं काम

दातों में अक्सर कीड़े लग जाते हैं वहीं कीड़े लगने से न केवल आपके दांत खराब हो जाते हैं बल्कि इससे दर्द होना भी शुरू हो जाता है ऐसे में यदि आप दातों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज आप आपको इन घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगें।

3 min read
home remedies to get rid of cavity

नई दिल्ली। दांत भी हमारे शरीर का एक जरूरी हिस्सा है जिसकी स्पेशल केयर करने कि जरूरत होती है। यदि इनकी देख-रेख सही से न की जाए तो दिक्क्तें हो सकती हैं। दातों में कैविटी और कीड़े लगने की समस्या न केवल बच्चों को होती है बल्कि बड़े भी इस समस्या से ग्रसित हो जाते हैं। यदि ब्रश ठीक से न किया जाए या खाना दातों में बचा हुआ रह जाए तो ऐसे में ये समस्या हो सकती है। इन सारी समस्याओं से बचने के लिए आपको ठीक से ब्रश करने की जरूरत होती है। वहीं आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू नुस्खों के बारे बताएंगें। जिनके बारे में आपको भी पता होना चाहिए।

हल्दी
हल्दी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है।हल्दी के पाउडर से सेहत को अनेकों फायदे मिलते हैं। हल्दी पाउडर का सेवन यदि आप रोज करते हैं तो इससे सेहत को अनेकों लाभ मिलते हैं वहीं ये दातों की सेहत को भी स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। हल्दी के फायदे की बात करें तो ये एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी माइक्रोबियल जैसे अनेकों तत्वों से भरपूर होते हैं। ये मसूड़े में सूजन, दर्द की समस्या को दूर करता है। वहीं साथ ही साथ इससे दांत में कैविटी की समस्या भी दूर हो जाती है।

मुलेठी
मुलेठी का सेवन तो आप सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने के लिए करते ही होंगें। मुलेठी सेहत के लिए बहुत ज्यादा अच्छी होती है यदि आप भी दांत दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। मुलेठी के सेवन के लिए आप इसके टुकड़ों का पाउडर बना के रख लें। और फिर इस पाउडर को रोजाना सुबह-साम दोनों समय अच्छे से ब्रश करें। मुलेठी के रोजाना इस्तेमाल से आपकी समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। और वहीं इसके साथ आपकी अनेकों समस्या दूर हो जाएगी।

आंवला
आंवला के सेवन से होने वाले अनेकों फायदे के बारे में बात करें तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं। आँवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है वहीं अनेकों संक्रमण भी दूर हो जाते हैं। आवलें के भरपूर मात्रा में सेवन से मुँह से आने वाली दुर्गन्ध को भी दूर रखने में सहायक होता है। इसके लिए आप आवलें को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर इसका पेस्ट बना लें। इसके पेस्ट को आप अपने दातों में अच्छे से लगा लें। और फिर दस मिनट बाद इसे अच्छे से साफ़ करलें।

लहसुन का सेवन
लहसुन के सेवन से कैविटी और दातों में कीड़े के लगने की समस्या आराम मिल सकता है। वहीँ लहसुन का सेवन सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा अच्छा होता है। इसके सेवन के लिए आप सबसे पहले चार से पांच लहसुन की कलियों को लें फिर उन्हें अच्छी तरह से पीस लें,. बिलकुल बारीकी से। आप लहसुन के पेस्ट को तैयार कर लें, फिर इसी पेस्ट को आप एफवक्टिव जगह में अच्छे से लगा लें। इस पेस्ट को कम से कम पांच से दस मिनट तक लगा रहने दें। फिर अपने दातों को साफ़ कर लें। इसके बाद आप साफ़ पानी से अपने दातों को साफ़ कर लें।

Published on:
11 Nov 2021 10:45 pm
Also Read
View All