घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Cholesterol Home Remedies: कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम करने में काम आएंगे ये घरेलू उपाय, हार्ट रहेगा हमेशा स्वस्थ

Cholesterol Home Remedies: आज के समय में ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल बीमारी से जूझ रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से शरीर में कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम कर सकते हैं।

2 min read
Home remedies to reduce cholesterol level

Cholesterol Home Remedies: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल बीमारी के शिकार हो रहे है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल फैट की तरह एक चीज है, जो शरीर के ब्लड और सेल्स में मौजूद रहती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई बीमारियां शरीर को अपनी चपेट में लेने लगती हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से दिल की बीमारियां, हार्ट अटैक, स्ट्रोक टाइप 2 डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम करने के घरेलू उपाय

1. लहसुन
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम करने के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: क्या आप गले की जलन से हैं परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम

2. मेथी
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम करने के लिए मेथी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मेथी में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

3. फिश ऑयल
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम करने के लिए फिश ऑयल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये दिल को भी स्‍वस्‍थ बनाए रखते हैं।
यह भी पढ़े: क्या आप भी पेट में गैस बनने की समस्या से है परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निजात

4. चिया सीड्स
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम करने के लिए चिया सीड्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये हार्ट की बीमारी के खतरे को कम करने के मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
03 Aug 2022 12:52 pm
Published on:
03 Aug 2022 12:51 pm
Also Read
View All