घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Thyroid Treatment : थायराइड हार्मोन को कंट्रोल करते हैं ये पांच प्राकृतिक हर्ब्स, कुछ तो आपके किचन में ही मौजूद

Thyroid ayurvedic treatment in Hindi: थायराइड ऐसी बीमारी है जो शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। कमाजोरी, थकान, सांस फूलना और वेट बढ़ना या कम होना इसके प्रमुख लक्षण है। इस बीमारी को कंट्रोल करने में आपके किचन में मौजूद पांच हर्ब्स बेहद करागर हैं।

2 min read
Aug 05, 2023
Home Remedies for Thyroid : Thyroid ayurvedic treatment in Hindi

Thyroid ayurvedic treatment in Hindi: थायराइड ऐसी बीमारी है जो शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। कमाजोरी, थकान, सांस फूलना और वेट बढ़ना या कम होना इसके प्रमुख लक्षण है। इस बीमारी को कंट्रोल करने में आपके किचन में मौजूद पांच हर्ब्स बेहद करागर हैं।

Home Remedies for Thyroid : थायराइड रोग (Thyroid) पुरुषाें से ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलता है। थायराइड एक ग्रंथि है जो गर्दन के सामने larynx के नीचे होती है। मेटाबॉलिक रेट को कंट्रोल करने के साथ ये हार्मोन पाचन, मांसपेशियों पर कंट्रोल, दिमाग के स्वास्थ्य और विकास को बनाए रखना, हड्डियों को मजबूती देना और यहां तक कि मूड तक को नियंत्रित करता है।

यह भी पढ़े-Fruits for Bones: कमजोर हड्डियों में नई जान डाल देंगे ये विटामिन डी और कैल्शियम से भरे ये सस्ते फल

थायरॉक्डसिन हार्मोन शरीर में सभी हार्मोन के उत्पादन के लिए जरूरी होता है। थायरोक्सिन (T4) और ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3) को आमतौर पर थायराइड हार्मोन के रूप में जाना जाता है। बता दें कि कैल्सीटोनिन कैल्शियम लेवल को कंट्रोल करने के लिए भ्री जरूरी हेाता है। ऐसे में अगर शरीर में थायराइड हार्मोनों का कम या ज्यादा निकलना शरीर को बीमार बना देता है।

These five natural herbs control thyroid hormone थायराइड हार्मोन को कंट्रोल करते हैं ये पांच प्राकृतिक हर्ब्स

Hyacinth or sevra जलकुंभी या सेवार
जलकुंभी या सेवार थायराड में दवा की तरह से काम करते हैं। आसानी से मिलने वाली ये जलकुंभी आयोडिन से भरी होती है और इसके सेवन से हापोथॉयराइडिज्म के मरीजों को बहुत फायदा होता है।

यह भी पढ़े-Liver cancer symptoms: ये 3 संकेत देते हैं आप लिवर कैंसर की चपेट में हैं, जानिए ये खतरे से भरे लक्षण

Drumstick fruits and leaves सहजन के फल और पत्तियां
सहजन के फल या पत्तियां किसी भी रूप में आप अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। ये पोषक तत्वों से भरी होती हैं और थायरॉक्सिन हार्मोन को बढ़ाने का काम करती हैं। शुगर के मरीज के लिए ये इंसुलिन बढ़ाने में भी मददगार होती हैं। सेलेनियम से भीर इसकी पत्तियां और फली आयुर्वेदिक हर्ब्स का खजाना है।

Ginger intake अदरक का सेवन
किचन में मौजूद अदरक भी थायराइड की दवा की तरह काम करता है। पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरा अदरक सूजन दूर करने के साथ ही हार्मोन्स को सही करता है और मूड बूस्टर भी होता है। अदरक को किसी भी रूप में सेवन रोज करने की आदत डाल लें।

Coriander water धनिया का पानी
धनिया के पानी थायरॉइड ग्रंथि की समस्या को पीने के लिए किया जाता रहा है। यह आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक प्रमुख उपचार है। धनिया में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन की मात्रा अधिक होती है, जो थायराइड को ठीक करने और थायराइड हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित करने का काम करता है।

यह भी पढ़े-Foods Cause Blood Poisoning: खून को 'जहरीला' बनाती हैं खाने की ये 10 चीजें, हार्ट अटैक से लेकर किडनी फेल होने तक का है खतरा

Cumin waterजीरे का पानी
जीरे में कई औषधीय गुण होते हैं। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि थायराइड जैसे गंभीर समयसा के इलाज में भी सहायक है। थायराइड के मरीजों को आराम पाने के लिए जीरा चबाकर पानी पीना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
05 Aug 2023 12:47 pm
Published on:
05 Aug 2023 12:46 pm
Also Read
View All