घरेलू और प्राकृतिक उपचार

3 Vitamins For Tiredness: थकान और कमजोरी रहती है? तो जान लें शरीर में हो रही इन 3 विटामिन्स की तेजी से कमी

Physical and Mental fatigue Reason: क्या आपको हर समय थकान-कमजोरी और भारीपन महसूस होता है। तो इसके पीछे तीन तरह के विटामिन की कमी जिम्मेदार है।

2 min read
Jun 03, 2022
medicines

हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना या नींद आने के बाद भी नींद बने रहना इस बात का संकेत है शरीर में कई तरह के विटामिन्स कम हो रहे हैं। बिना शारीरिक मेहनत के बाद थकान या कमजोरी महसूस होना सामान्य बात नहीं है। कई बार शारीरिक ही नहीं, मानसिक थकान भी होती है। मानसिक थकान के कारण दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है।

ऐसा तभी होता है जब शरीर में कुछ खास विटामिन्स की कमी हो। शारीरिक और मानसिक थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए किन तीन विटामिन्स को लेना चाहिए, चलिए जानें।

थकान-कमजोरी दूर करने वाले विटामिन्स-vitamin for fatigue

विटामिन डी (Vitamin D)
जब भी शरीर में विटामिन डी की कमी होती है शरीर और दिमाग दोनों की ही कार्यक्षमता कम हो जाती है। शरीर में दर्द, थकान और काम न करने की इच्छा इसी विटामिन की कमी का संकेत है। मूड खराब होने या स्ट्रेस और डिप्रेशन तक के लिए विटामिन डी ही जिम्मेदार होता है। विटामिन डी की कमी होती है तो जल्दी थकान लग जाती है। साथ ही नींद पूरी होने के बाद भी भारीपन या नींद आने की समस्या रहती है।

इन चीजों को डाइट में करें शामिल
संतरे का जूस, गाय का दूध और दही विटामिन डी के बेहतरीन सोर्स हैं। इसके अलावा धूप विटामिन डी का नेचुरल सोर्स है। इसलिए सुबह-सुबह धूप सेंकने की आदत डाल लें।

विटामिन सी (Vitamin C)
विटामिन सी शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने का काम करती है, ले न जब इसकी कमी शरीर में होती है तो शरीर छोटे से रोग से भी लड़ नहीं पाता। ऐसे में वायरस, बैक्टीरिया और रोगों का खतरा बढ़ता है। बीमारियों और शरीर की इम्युनिटी कम होने के कारण शरीर में थकान और कमजोरी बनी रहती है। स्किन स्किन और बाल भी रूखे, बेजान नजर आ सकते हैं।

इन चीजों का करें सेवन
पपीता, मौसंबी, आंवला, नींबू, कीवी, अनानास, स्ट्रॉबेरी, संतरा और आम में विटामिन सी भरपूर होता है।

विटामिन बी12 (Vitamin B12)
विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में रक्त कोशिकाओं या ब्लड सेल्स और डीएनए को बनाने विटामिन बी12 की जरूरत पड़ती है। अगर आप हर वक्त थकान, कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो हो सकता है आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो। विटामिन बी12 नर्वस सिस्टम के लिए भी जरूरी होता है। विटामिन बी12 की कमी से आप अनहेल्दी महसूस कर सकते हैं, क्योंकि इसकी कमी से शरीर में ब्लड सेल्स नहीं बन पाते हैं।

इन चीजों का करें सेवन

विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में मछली, अंडा, साबुत अनाज और मीट शामिल कर सकते हैं।

इन मिनरल्स कमियों से भी होती है थकान और कमजोरी
आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक की कमी के कारण भी शरीर में थकान और कमजोरी का अहसास होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
03 Jun 2022 11:29 am
Also Read
View All