घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Weight Gain Tips: तेजी से चाहते हैं वजन को बढ़ाना तो ढूध के साथ मिलाकर करें इन 6 चीज़ों का सेवन, दुबलेपन की समस्या से जल्द मिलेगा छुटकारा

Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने कि सोंच रहें तो दूध के साथ इन चीजों को मिलाकर खा सकते हैं। इनके सेवन से वेट भी बढ़ जाएगा और सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं भी दूर हो जाएगी।  

2 min read
Weight Gain Tips

Weight Gain Tips: यदि आप भी शरीर के दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं और वेट गेन करने के लिए नए-नए उपाय अपना के देख चुके हैं जो किसी काम के नहीं है, तो आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स के बारे में बताएंगें । इन टिप्स को यदि आप फॉलो करते हैं तो धीरे-धीरे आपका वेट बढ़ना शुरू हो जाएगा वहीं ये शरीर को भी स्वस्थ बना के रखने में सहायक साबित होते हैं।
जानिए वेट बढ़ाने के लिए दूध के साथ ऐसा क्या खाया जाए जो आपके वेट को बढ़ाने में मददगार साबित हो।

वेट गेन करने के लिए दूध में शामिल करें ये चीजें
-वेट बढ़ाना चाहते हैं तो दूध के साथ किशमिश को मिक्स करके सेवन करते हैं तो ये आपके वेट को बढ़ाने में मदद कर सकता है। वजन बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन अत्यनत लाभदायक साबित होता है। रात में लगभग 9-10 किशमिश को पानी में भिगोएं और इनका रोजाना सेवन करें। इनके सेवन से आपका वेट बढ़ जाएगा।

-दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो ये भी ये वेट बढ़ाने में असरदार साबित होता है। दूध में आप किशमिश,खजूर, काजू बादाम आदि चीजों को मिलाकर पी सकते हैं। ये सारी चीजें वेट बढ़ाने में असरदार साबित होती हैं।

-दूध के साथ भरपूर मात्रा में यदि आप शहद का सेवन करते हैं तो ये भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इनके सेवन से आपका वेट बढ़ सकता है।

-अंजीर फल को रातभर के लिए भिगो दें फिर इसका सेवन सुबह दूध के साथ करें तो इसके रोजाना सेवन से आपका वेट बढ़ जाता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसमें सेब के टुकड़े भी मिला सकते हैं।

-स्नैक्स के रूप में केला के साथ दूध का सेवन भी कर सकते हैं, ये वजन को बढ़ाने में असरदार साबित होता है।

यह भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक की जगह पिएं बेल का शरबत, शरीर रहेगा स्वस्थ कई बीमारियां भी होंगी दूर


डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।




Updated on:
17 Apr 2022 11:42 am
Published on:
17 Apr 2022 11:41 am
Also Read
View All