होम अप्लाएंसेज

13 अक्टूबर से Amazon Great Indian Festival सेल फिर हो रही शुरू, जानिए ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival 2019 सेल 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी सेल इन टॉप ब्रांड्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

less than 1 minute read

नई दिल्ली: Amazon Great Indian Festival 2019 सेल एक बार फिर ग्राहकों के लिए शुरू किया जा रहा है। इस सेल की शुरुआती 13 अक्टूबर से होगी जो 17 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि प्राइम मेंबर्स इस सेल का लाभ 12 अक्टूबर से दोपहर 12 बजे से ले सकते हैं। सेल के लिए अमेजन ने ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है। इसके तहत आईसीआईसीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इससे पहले इस सेल को 29 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक के लिए लगाया गया था।

अमेजन सेल में स्मार्टफोन, टेलीविज़न, घरेलू उपलकरणों, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दिया जाएगा। इस सेल की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि इस दौरान कई प्रोडक्ट्स को काफी कम कीमत में पेश किया जाएगा तो वहीं कुछ नए प्रोडक्ट्स को इस सेल के दौरान पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।इतना ही नहीं इस सेल में OnePlus TV को भी बेचा जाएगा।

60 फीसदी तक का मिलेगा डिस्काउंट ऑफर

अगर ऑफर्स की बात करें तो इस साल लॉन्च हुए कुछ स्मार्टफोन्स पर 40 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 60 फीसदी डिस्काउंट के साथ home appliances को भी बेचा जाएगा। यानी ये दीवाली ग्राहकों के लिए काफी खास होने वाला है।

Published on:
07 Oct 2019 02:13 pm
Also Read
View All